मिथलेश की 30 साल की आरजू हुई पूरी, मिला स्वामित्व पट्टा

May 4, 2026 - 19:22
 0
मिथलेश की 30 साल की आरजू हुई पूरी, मिला स्वामित्व पट्टा

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजस्थान सरकार की कृषक, पशुपालकों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार हेतु एलईडी मोबाइल वैन ग्राम रथ अभियान के तहत सेवर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सुनारी में जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम रथ के माध्यम से ग्रामीणों को राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं, विकास कार्यों तथा जनहितकारी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। स्वामित्व योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत सुनारी की पात्र लाभार्थी मिथलेश को भूमि का पट्टा प्रदान किया गया।
ग्राम पंचायत सुनारी निवासी मिथलेश ने बताया कि लंबे समय से बैंक से ऋण लेने में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा था। सुनारी में ग्राम रथ अभियान के तहत आयोजित शिविर में पट्टे के लिए उपखंड अधिकारी भारती गुप्ता के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर उपखंड अधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों से मिथलेश के पट्टा आवेदन के दस्तावेजों की मौके पर ही पूर्ति करवाई गई। प्रशासन द्वारा शिविर में मिथलेश को मौके पर स्वामित्व पट्टा सौंपा गया। पट्टा प्राप्त कर मिथलेश के चेहरे पर खुशी की झलक दिखाई दी। लाभार्थी मिथलेश को अब पट्टा मिलने से उन्हें अपनी भूमि पर कानूनी मालिकाना हक मिल गया है। इससे वे कृषि कार्य एवं परिवार की आर्थिक जरूरतों के लिए योजनाबद्ध तरीके से पूरा कर सकेगी।
लाभार्थी मिथलेश ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राम रथ अभियान जैसे कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। लाभार्थी मिथलेश ने कहा कि जब योजनाएं सही तरीके से धरातल पर लागू होती हैं, तो वे आमजन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में प्रभावी साबित होती हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................