बालेटा टीम ने जीता किक्रेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला, सकट टीम उपविजेता रही
सकट (अलवर) ग्राम पंचायत क्षेत्र के बारा का बास बालाजी मंदिर के पास स्थित खेल मैदान में खटाणा किक्रेट क्लब के तत्वाधान में चल रही तृतीय किक्रेट प्रतियोगिता का समापन सोमवार को हुआ। किक्रेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बालेटा और सकट टीम के बीच खेला गया।
टॉस जीतकर सकट टीम ने पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवरों में 9 विकेट खोकर 77 रनो का लक्ष्य दिया बदले में बालेटा टीम ने बैटिंग करते हुए 4.3 ओवरों में दो विकेट खोकर 79 रन बनाए और 8 विकेट से प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जीत लिया।
खटाणा क्रिकेट क्लब के हरिसिंह फ़ौजी ने बताया कि समापन समारोह के मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि फूल चंद सैनी रहे वहीं विशिष्ट अतिथि रामकिशन बनी, घासी राम गुर्जर, राजकुमार मीना रहे। प्रतियोगिता में अलवर दौसा जयपुर बस्सी सहित विभिन्न गांवों की 32 टीमों ने भाग लिया।
अतिथियों द्वारा प्रतियोगिता में विजेता रही बालेटा टीम को 51 हजार रुपए नगद पुरस्कार व ट्रॉफी एवं उपविजेता सकट टीम को 31 हजार रुपए नगद पुरस्कार व ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार तृतीय स्थान पर रही बबेली टीम को 51 सौ रुपए नगद व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में मैन ऑफ दा मैच लवलीन शर्मा व बेस्ट बल्लेबाज शशि राम रहे। प्रतियोगिता के एम्पायर दिनेश बैसला व धर्मू मीना रहे। मौके पर तुलसीराम फौजी, दान सिंह, हरि सिंह, सुरेंद्र, लोकेश, सियाराम, लेखराज, कमल, कुलदीप, दिलीप, प्रवीण,आशीष, समय सिंह, मलखान, धारा सिंह खटाणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


