किसान गोष्ठियों का हुआ आयोजन ,बाजरा की उन्नत खेती, अधिक उत्पादन एवं बेहतर चारे की दी जानकारी

May 23, 2026 - 16:53
 0
किसान गोष्ठियों का हुआ आयोजन ,बाजरा की उन्नत खेती, अधिक उत्पादन एवं बेहतर चारे की दी जानकारी

जयपुर(विष्णु मित्तल) पायोनियर कंपनी द्वारा जयपुर जोन के दौसा, अलवर, भरतपुर एवं कोटपुतली जिलों में किसान गोष्ठियों का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों को बाजरा की उन्नत खेती, अधिक उत्पादन एवं बेहतर चारे की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से पायोनियर के बाजरा हाइब्रिड बीजों का उपयोग कर अधिक पैदावार प्राप्त कर रहे हैं। किसानों के बीच कंपनी के प्रमुख हाइब्रिड 86M90, 86M94 एवं 86M95 काफी लोकप्रिय हैं। कंपनी द्वारा इस वर्ष दो नए उन्नत बाजरा हाइब्रिड 86M98 एवं 86M100 भी लॉन्च किए गए हैं, जिनसे किसानों को बेहतर उत्पादन एवं उच्च गुणवत्ता प्राप्त होने की उम्मीद है।

पायोनियर के कृषि वैज्ञानिक डॉ. विमल पांडेय ने बताया कि कंपनी किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन एवं आधुनिक खेती की सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूरे वर्ष “पायोनियर 360 कार्यक्रम” संचालित कर रही है। इस कार्यक्रम के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने एवं खेती को अधिक लाभकारी बनाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पायोनियर कंपनी के साथ वर्तमान में लगभग 7000 किसान प्रवक्ता जुड़े हुए हैं, जो गांव-गांव तक आधुनिक कृषि तकनीक एवं उन्नत बीजों की जानकारी पहुंचाकर किसानों को लाभान्वित कर रहे हैं।

डॉ. पांडेय ने किसानों को सलाह दी कि वे खरीफ ऋतु में पायोनियर बाजरा हाइब्रिड बीजों का चयन कर अधिक उत्पादन एवं अधिक मुनाफा प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि पायोनियर के उन्नत बीज कम समय में बेहतर उत्पादन, मजबूत फसल एवं अधिक चारा देने में किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं।

डॉ. पांडेय ने बताया कि इस वर्ष एल-नीनो के प्रभाव के कारण वर्षा कम होने की संभावना है। ऐसी स्थिति में किसान भाई कम अवधि (75-78 दिन) में तैयार होने वाला पायोनियर का 86M94 बाजरा हाइब्रिड लगा सकते हैं। उन्होंने बताया कि 86M94 बाजरा भारत सरकार द्वारा अनुमोदित हाइब्रिड है, जो कम वर्षा की परिस्थितियों में भी किसानों को बेहतर उत्पादन देने में सक्षम है।

उन्होंने किसानों से उन्नत बीज एवं वैज्ञानिक खेती अपनाने का आह्वान किया ताकि कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है । किसानों के सवालों का जवाब देते हुए, कंपनी के जोनल मैनेजर श्री अनिल गर्ग ने बताया की किसानों की सुविधा हेतु बाजार में किसानों को समय से सभी पायोनियर कृषि बीज उपलब्ध रहेंगे । इस अवसर पर पर पायोनियर के १०० वर्ष पूरे होने पर किसानों ने खुशी जाहिर की । इस अवसर पर राय सिंह गुर्जर जी, उमेश कसाना , संजय त्यागी, गौरव चौधरी हरि सिंह आदि उपस्थित रहे ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................