ईद-उल-जुहा पर अल्लाह की इबादत में झुके नवाजियों के सिर

May 28, 2026 - 17:55
May 28, 2026 - 17:55
 0
ईद-उल-जुहा पर अल्लाह की इबादत में झुके नवाजियों के सिर

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ के पिनान, लपाला में ईद-उल-जुहा के पावन अवसर पर क्षेत्र की मस्जिदों और ईदगाहों में अकीदतमंदों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर नमाज अदा की। सुबह से ही मुस्लिम समाज में उत्साह और श्रद्धा का माहौल दिखाई दिया। नमाज के दौरान नमाजियों ने अमन चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी।

ईदगाह और मस्जिदों में नमाज के समय “अल्लाहु अकबर” की सदाएं गूंज उठीं तथा नमाजियों के सिर सजदों में झुक गए। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर समाज के जिम्मेदार लोगों ने ईद-उल-जुहा के त्याग, बलिदान और मानव सेवा के संदेश को अपनाने की अपील की। प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए। जिससे पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
राजगढ़ उपखंड के गांव लपाला में स्थित ईदगाह में मौलवी इकबाल कादरी ने नमाज अता करा सभी संप्रदाय के लोगों में आपसी भाईचारा देश में अमानत शांति की दुआ मांगी।
 इस अवसर पर मुस्लिम महासभा जिला सचिव भाई आसीन खान मुस्लिम महासभा राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ अध्यक्ष नूरुद्दीन खान कम्युनिकेशन ऑफिसर ऑफिसर भाई जुबेर  इसराइल खान डॉक्टर निजाम खान ,छुट्टन खान हाजी लल्ली खान, लाल खान  नब्बू खान ,आरिफ खान,बसारत खान ,नूरदीन,बरकत, आसूखां सहित अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................