तेज हवा से पीपल की शाखा टूटकर धराशाई, कार हुई क्षतिग्रस्त
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ कस्बे के गणेश पोल के समीप एक प्लॉट के शुक्रवार की सांय तेज अंधड़ के चलते पीपल पेड़ की डाली गिरने से प्लॉट की चारदीवारी सहित खड़ी गाड़ी पर गिर गया। जिससे प्लॉट की चारदीवारी का डंडा टूट गया और कार क्षतिग्रस्त हो गई। जोकि सीसीटीवी में कैद हो गया। कुनाल अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार की सांय तेज अंधड़ चलने से उनके प्लॉट की चारदीवारी में हो रहा डंडा व कार पर पीपल की डाली टूटने से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही की कोई बड़ी जनहानि नही हुई। क्योंकि कुछ समय पूर्व ही एक आईसक्रीम का टैम्पू खड़ा हुआ था और नीचे ही गोलगप्पे की रेहड़ी खड़ी हुई थी।


