वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना की लॉटरी निकली, 1660 श्रद्धालु करेंगे निःशुल्क यात्रा

Jun 24, 2026 - 20:01
 0
वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना की लॉटरी निकली, 1660 श्रद्धालु करेंगे निःशुल्क यात्रा

अलवर (कमलेश जैन)  राज्य सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना 2026-27 के अंतर्गत अलवर जिले के पात्र आवेदकों के लिए बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में लॉटरी निकाली गई। अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) अम्बा लाल मीणा की उपस्थिति में 181 हवाई यात्रा एवं 1479 रेल यात्रा करने वाले कुल 1660 वरिष्ठ नागरिकों का चयन किया गया।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि इस वर्ष योजना के तहत अलवर जिले से कुल 3,089 वरिष्ठ नागरिकों ने निःशुल्क तीर्थयात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन किए थे। आवंटित कोटे के अनुसार 1660 यात्रियों का चयन लॉटरी प्रक्रिया से किया गया, जबकि समान संख्या में आवेदकों को रिजर्व सूची में रखा गया है। यदि चयनित यात्री किसी कारणवश यात्रा पर नहीं जा सकेंगे तो उनकी जगह रिजर्व सूची के पात्र आवेदकों को अवसर दिया जाएगा।
योजना के तहत रेल मार्ग से चयनित 1479 यात्री हरिद्वार, ऋषिकेश, अयोध्या, वाराणसी, सारनाथ, सम्मेद शिखर, पावापुरी, मथुरा, वृंदावन, आगरा, द्वारका, नागेश्वर, सोमनाथ, तिरुपति, कामाख्या, गंगासागर, जगन्नाथपुरी, कोणार्क, रामेश्वरम, मदुरई, वैष्णो देवी, अमृतसर, वाघा बॉर्डर, गोवा के प्रमुख धार्मिक स्थलों, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, त्र्यंबकेश्वर, घृष्णेश्वर, एलोरा, बिहार शरीफ, पटना साहिब तथा हजूर साहिब नांदेड़ सहित विभिन्न तीर्थस्थलों की यात्रा करेंगे। वहीं हवाई यात्रा के लिए चयनित 181 वरिष्ठ नागरिकों को नेपाल स्थित प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन कराने की व्यवस्था की गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है