लक्ष्मणगढ क्षेत्र मे लगातार हो रही रिमझिम वर्षा से मौसम हुआ सुहाना, जल भराव से लोग हुए परेशान

Jul 8, 2026 - 19:44
Jul 8, 2026 - 19:45
 0
लक्ष्मणगढ क्षेत्र मे लगातार हो रही रिमझिम वर्षा से मौसम हुआ सुहाना, जल भराव से लोग हुए परेशान

लक्ष्मणगढ (अलवर/कमलेश जैन) गत दो दिन से हो रही रिमझिम वर्षा के कारण मौसम खुशनुमा हो गया है। उमस से भी राहत मिली है। शाम तक रुक-रुक कर यह सिलसिला बरसात का जारी रहा। वहीं कस्बे में जगह-जगह जल भराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। किसान फसल की बिजाई करने की तैयारी में जुटा है। परंतु वर्षा लगातार होने के कारण फिलहाल बिजाई का कार्य थमा हुआ है।
किसान दयाराम, मांगेलाल ने बताया कि वर्षा के अभाव में फसल की बिजाई में देरी हो रही थी। भीषण गर्मी से हाल बेहाल था पिछले दो दिनों से वर्षा के कारण मौसम भी सुहाना हो गया, लेकिन वर्षा का ठहराव नहीं होने के कारण फसल की बिजाई नहीं कर पा रहे है। वर्षा के ठहराव से किसान कृषि भूमि पर फसल की बिजाई करने की तैयारी में है। यह वर्षा फसल की पैदावार के लिए सोना है, लेकिन बूंदा बांदी होने से बिजाई के कार्य मे बाधा आ रही है।

वर्षा के कारण जनजीवन काफी प्रभावित रहा तथा बाजारों में रौनक भी कम रही। वर्षा के कारण ही विद्यार्थी स्कूलों में कम संख्या में पहुंचे। कस्बे में जल जीवन मिशन के तहत सड़के खुदी होने से जगह जगह जलभराव व कच्चे रास्तों पर दल-दल बन गया। जहां से वाहनों का निकलना तो दूर की बात पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। कस्बे के नए बस स्टैंड स्थित मालाखेड़ा रोड पर जल निकासी नहीं होने के कारण जलभराव हो गया है। जल भराव होने के कारण नागरिकों को आवागमन में परेशानी से गुजरना पड़ रहा है।
 कई निचले इलाकों और सड़कों पर पानी जमा होने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।  सड़कों पर जलजमाव के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है, गड्ढों और जलभराव के कारण दोपहिया वाहन चालकों एवं राहगीरों को दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है