अलवर में 6 सितंबर को होगा खंडेलवाल समाज का भव्य परिचय सम्मेलन, तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
अलवर (राजस्थान) खंडेलवाल समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक खंडेलवाल धर्मशाला, अलवर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 6 सितंबर को आयोजित होने वाले खंडेलवाल परिचय सम्मेलन की तैयारियों एवं आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सम्मेलन को सफल एवं भव्य बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं, समाज के अधिक से अधिक परिवारों की सहभागिता तथा प्रचार-प्रसार सहित अन्य आवश्यक विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सदस्यों ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया।
बैठक में जिला प्रभारी उमेश नाटाणी, बाबूलाल ठाकुरिया, उमेश ठाकुरिया, दीपक झालानी, श्याम केदावत, पुष्पेंद्र, अनिल तमौलिया, अनिल माचीवाल, योगेश खंडेलवाल, मोहन खंडेलवाल, महेंद्र खंडेलवाल, दिलीप खंडेलवाल, ओमप्रकाश खंडेलवाल, रमेश खंडेलवाल, रघु, सतीश बढ़ाया तथा सुरेंद्र खंडेलवाल सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।


