उपाध्याय श्री विज्ञानंद जी महाराज ससंघ की आज्ञा से घटयात्रा 20 जुलाई को होगा आयोजन

Jul 16, 2025 - 13:57
 0
उपाध्याय श्री विज्ञानंद जी महाराज ससंघ की आज्ञा से घटयात्रा 20 जुलाई को होगा आयोजन

अलवर (कमलेश जैन) तपोभूमि अलवर में 20 जुलाई (रविवार) को जैन मुनि चातुर्मास महापर्व का भव्य आयोजन होने जा रहा है, अलवर नगरी में इस वर्ष आध्यात्मिक ज्ञान की अमृत वर्षा होगी।
इस पावन अवसर पर घटयात्रा एवं मंगल कलश स्थापना का कार्यक्रम  20 जुलाई (रविवार) समय: प्रातः 9:30 बजे स्थान श्री संभवनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, शिवाजी पार्क से प्रारंभ होकर समापन: श्री अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा भवन, हसन खा, मेवात नगर मे होगी।मुनि श्री के पावन सान्निध्य में गाजे-बाजे, लवाजमे और भजन मंडली के साथ भक्तिभावपूर्वक मंगल कलश यात्रा संपन्न होगी।
पवन चौधरी संयोजक णमोकार  उपासना वर्षा योग समिति ने बताया कि सभी साधर्मिक महिलाएं घटयात्रा की साड़ी में एवं मंगल कलश साथ में अवश्य लाएं। इस घाट यात्रा के आयोजन में सभी जैन समाज की सहभागिता के साथ घट यात्रा आयोजन सफल होगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................