राज्यपाल बागडे का 17 को भुसावर में आगमन, कृषि कॉलेज भवन का करेंगे लोकार्पण; डॉ. मीणा एवं कोली होंगे अतिथि

Jul 15, 2026 - 18:15
 0
राज्यपाल बागडे का 17 को भुसावर में आगमन, कृषि कॉलेज भवन का करेंगे लोकार्पण; डॉ. मीणा एवं कोली होंगे अतिथि

हलैना (विष्णु मित्तल) राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े 17 जुलाई को भरतपुर जिले के कस्बा भुसावर में आएंगे, जो श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर अधीनस्थ कृषि महाविद्यालय भवन, कैन्टीन, छात्र छात्रावास भवन, छात्रा छात्रावास भवन का लोकार्पण करेंगे। इनकें साथ कार्यक्रम में कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा एवं वैर विधानसभा क्षेत्र के विधायक बहादुर सिंह कोली भी आ रहे हैं।

कृषि विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार नवीन यादव एव कृषि कॉलेज भुसावर के डीन डॉ. मनोहारी लाल मीणा ने बताया कि कस्बा भुसावरमें संचालित कृषि कॉलेज के नवनिर्मित कृषि कॉलेज भवन, छात्र छात्रावास भवन, छात्रा-छात्रा भवन एवं कैन्टीन का 17 जुलाई को सुबह 11.15 बजे लोकार्पण होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े एवं विशिष्ट अतिथि कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा व क्षेत्रीय विधायक बहादुर सिंह कोली होंगे, जबकि अध्यक्षता श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर के कुलपति डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह चौहान करेंगे।

कार्यक्रम में राज्य व जिला स्तरीय प्रशासन, कृषि शिक्षा, कृषि विभाग के अधिकारी, मीडियाकर्मी, गणमान्य नागरिक आदि को आमंत्रित किया गया है। कृषि विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार नवीन यादव ने बताया कि राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े 17 जुलाई को कस्बा भुसवर में कृषि कॉलेज भवन का लोकार्पण करेंगे साथ ही छात्रावास भवन व कैन्टीन का भी लोकार्पण होगा। ये वही कॉलेज सन 2021 को खुला था और कृषि कॉलेज के भवन अब बना है, जिसका लोकार्पण 17 को हो रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है