कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को दी जायेगी श्रद्धांजलि
भरतपुर / कोशलेन्द्र दत्तात्रेय 16 जुलाई
कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर देश की सीमा की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले अमर वीर सपूतों की याद में रविवार, 26 जुलाई को भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के तत्वाधान में आयोजित होने वाला यह मुख्य कार्यक्रम लोहागढ़ स्टेडियम स्थित 'स्मृति वार मेमोरियल' (युद्ध स्मारक) पर आयोजित होगा।
वीरों को दी जाएगी सलामी
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार प्रातः ठीक 9:00 बजे होगा। इस दौरान देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले कारगिल शहीदों सहित जिले के समस्त वीर शहीदों को पुष्पचक्र व श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस गौरवमयी पल के साक्षी बनने के लिए पूर्व सैनिक, शहीदों के परिजन, प्रशासनिक अधिकारी और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहेंगे।


