खैरथल: थाना अधिकारी ने सुरक्षा सखियों की बैठक लेकर साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक
खैरथल (हीरालाल भूरानी)
स्थानीय थाना परिसर में थाना अधिकारी ने सुरक्षा सखियों की बैठक आयोजित कर साइबर अपराध, लूटपाट, महिला सुरक्षा एवं महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। बैठक में सुरक्षा सखियों से आह्वान किया गया कि वे स्कूलों, गलियों, मोहल्लों, पंचायतों तथा आमजन के बीच जाकर बच्चों, महिलाओं और पुरुषों को साइबर ठगी और ऑनलाइन अपराधों के प्रति जागरूक करें।
थाना अधिकारी ने बताया कि साइबर अपराधी ऑनलाइन बहाने बनाकर लोगों से पैसों की ठगी, ब्लैकमेलिंग तथा बच्चों और युवाओं को गलत गतिविधियों में फंसाने का प्रयास करते हैं। उन्होंने सभी से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की।
बैठक के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सुरक्षा सखियों को बधाई दी गई। इस अवसर पर शिवानी शर्मा, सोना देवी, पूनम, रोशनी, गोमती, शिमला सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।


