खौफनाक हादसा: बिजली के पोल से टकराकर ट्रांसफार्मर गिरा, डीजल टैंकर में लगी आग से तीन लोग जिंदा जले

Aug 4, 2026 - 17:56
 0
खौफनाक हादसा: बिजली के पोल से टकराकर ट्रांसफार्मर गिरा, डीजल टैंकर में लगी आग से तीन लोग जिंदा जले

बिजली उपकेंद्र के पास अनियंत्रित होकर टकराया टैंकर; धमाके के साथ उठीं लपटें, दो मृतकों की शिनाख्त के प्रयास जारी

आजमगढ़ / शशि जायसवाल ।  जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मालटारी-मिर्जापुर स्थित बिजली उपकेंद्र (सब-स्टेशन) के पास सोमवार को एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा सामने आया। गोरखपुर से डीजल लेकर बिलरियागंज थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप की ओर जा रहा टैंकर अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि पोल पर लगा भारी-भरकम ट्रांसफार्मर सीधे टैंकर पर आ गिरा, जिससे भीषण धमाके के साथ आग लग गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रांसफार्मर गिरते ही डीजल टैंकर ने पलक झपकते ही आग का रूप धारण कर लिया। आग की लपटें और धुएं का गुबार इतना विकराल था कि आसपास मौजूद लोग चाहकर भी राहत कार्य के लिए पास नहीं जा सके। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। छह दमकल गाड़ियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक टैंकर पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था।

तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत इस दिल दहला देने वाले हादसे में टैंकर में सवार तीन लोगों की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में से एक की शिनाख्त मेहनगर थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव निवासी 26 वर्षीय प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक प्रदीप के परिजन बदहवास अवस्था में मौके पर पहुंचे और परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, दो अन्य मृतकों की स्थिति इतनी झुलस चुकी है कि उनकी पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।

पुलिस जांच में जुटी घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अज्ञात मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं और हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................