शिव मंदिर पर सावन के अंतिम सोमवार को शिव जी का ब्यावला व विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

Aug 24, 2026 - 18:22
 0
शिव मंदिर पर सावन के अंतिम सोमवार को शिव जी का ब्यावला व विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

राजगढ (अलवर/अनिल गुप्ता) रैणी उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत डोरोली के भजाक बास स्थित शिव मंदिर परिसर में सावन माह के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। 

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान भोलेनाथ के ब्यावला  तथा विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह भगवान शिव के विशेष अभिषेक,श्रृंगार एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ। तत्पश्चात शिव जी के व्यावले का आयोजन किया गया, जिसमें गायकों द्वारा भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह प्रसंग का संगीतमय वर्णन किया गया। भजनों की मधुर धुनों पर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते नजर आए। पूरा मंदिर प्रांगण "हर-हर महादेव" और "जय भोलेनाथ" के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

व्यावले के समापन के उपरांत भगवान शिव को भोग लगाकर विशाल भंडारे का शुभारंभ किया गया। भंडारे में डोरोली,भजाक बास,पुटन का बांस,ठेकडी, आंदवाडी सहित आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसादी ग्रहण की। श्रद्धालुओं के लिए बैठने एवं प्रसादी वितरण की माकूल व्यवस्था की गई । संध्या आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................