जयकारों के साथ बीघोता से रवाना हुई कारिस देव की द्वितीय ध्वज पदयात्रा
सकट क्षेत्र की बीघोता ग्राम पंचायत के देवनगर डाबड़ी बास से मंगलवार को गुर्जर समाज की द्वितीय ध्वज पदयात्रा नंगला जहाज़ भरतपुर के लिए डाबड़ी बास के प्राचीन वनखंडी दास जी की कुटिया से वैदिक मंत्रोच्चारणों के साथ झंडा पूजन व भगवान देवनारायण की पूजा अर्चना के साथ विधिवत तिलक लगाकर रवाना की गई। पदयात्रा में शामिल श्रद्धालु अपने हाथों में ध्वज पताका लेकर देव महाराज के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। वहीं पद यात्रा में शामिल महिलाएं डीजे की स्वर लहरियों की बीच नाचते गाते चल रही थी। ग्रामीण शैलेन्द्र खटाणा ने बताया कि पद यात्रा का झंडा नरेंद्र चेची ने उठाया है। कारिस देव महाराज के लिए रवाना हुई ध्वज पदयात्रा बीधोता गांव से रवाना होकर बांदीकुई महुवा होते हुए 27 अगस्त को नंगला जहाज़ भरतपुर पहुंचेगी। जहां पद यात्रियों द्वारा सामूहिक ध्वजा चढ़ाई जाएगी। पदयात्रा रवाना होने के मौके पर कैलाश चंद गुर्जर,विजयसिंह गुर्जर, शैलेन्द्र खटाणा,रामसिंह, राजाराम, पप्पू गुर्जर, मुकेश चेची, राकेश खटाणा, लोकेश छावडी,बाबु, गोपाल , संतोष,अनिल गुर्जर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

