मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए नगरपालिका ने किया फॉगिंग अभियान शुरू

Aug 26, 2026 - 17:27
 0
मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए नगरपालिका ने किया फॉगिंग अभियान शुरू

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) वर्षाकाल के दौरान डेंगू, मलेरिया, एवं चिकनगुनिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम तथा नागरिकों के स्वास्थ्य संरक्षण के उद्देश्य से नगर पालिक द्वारा नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत विशेष फॉगिंग अभियान  शुरू किया गया है।
अभियान के तहतआज कस्बे के वाल्मीकि मोहल्ला सैनी मोहल्ला मालाखेड़ा रोड बस स्टैंड रोड आदि विभिन्न क्षेत्रों में फॉगिंग मशीन के माध्यम से व्यापक फॉगिंग की गई।
नगर पालिका के स्वास्थ्य निरीक्षक हेतराम बैरवा के नेतृत्व में स्वास्थ्य अमले के जमादार रिंकू ने वार्ड के प्रमुख मार्गों, गलियों, रिहायशी क्षेत्रों, सार्वजनिक स्थलों पर फॉगिंग कराके मच्छरों के प्रकोप को नियंत्रित करने की कार्रवाई की।
अधिशासी अधिकारी चेतन बैरवा ने कहा कि नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए पालिका द्वारा क्षेत्र के सभी वार्डों में चरणबद्ध रूप से फॉगिंग, एंटी लार्वा छिड़काव एवं विशेष स्वच्छता अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है ।
ताकि नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों एवं आसपास कहीं भी कूड़ा -कचरा पानी जमा न होने दें, तथा मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम में प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है