100 दिवसीय अभियान के तहत लक्ष्मणगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम: SJJKS और जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन की पहल पर 395 विद्यार्थियों ने उठाई कुरीति मिटाने की शपथ

Nov 23, 2026 - 21:34
 0
100 दिवसीय अभियान के तहत लक्ष्मणगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम: SJJKS और जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन की पहल पर 395 विद्यार्थियों ने उठाई कुरीति मिटाने की शपथ

100 दिवसीय बाल विवाह रोकथाम अभियान के तहत श्री राम विद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम, बाल अधिकारों व कानूनी प्रावधानों की दी गई जानकारी

लक्ष्मणगढ़, अलवर / कमलेश जैन। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के उद्देश्य से चल रहे 100 दिवसीय बाल विवाह रोकथाम अभियान के अंतर्गत तहसील क्षेत्र के ग्राम जावली स्थित श्री राम विद्यालय में जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्री जन जीवन कल्याण संस्थान (SJJKS) एवं जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन (Just Right for Children) के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम में लगभग 395 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बचपन, शिक्षा और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले असर की दी जानकारी कार्यक्रम के दौरान बच्चों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से समझाया गया। वक्ताओं ने बताया कि बाल विवाह बच्चों के बचपन, शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव डालता है। विद्यार्थियों को अवगत कराया गया कि बाल विवाह कानूनन अपराध है तथा प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान के साथ अपना बचपन जीने का पूरा अधिकार है।

बच्चों ने ली शपथ, समाज को भी करेंगे जागरूक इस अवसर पर सभी बच्चों ने बाल विवाह रोकने, स्वयं बाल विवाह न करने, अपने आसपास होने वाले बाल विवाह का विरोध करने तथा अपने परिवार और समुदाय के लोगों को इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली। संस्था प्रतिनिधियों ने कहा कि इस सामाजिक कुरीति को जड़ से मिटाने के लिए बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों, शिक्षकों और समुदाय के सभी लोगों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। बच्चों में जागरूकता पैदा करना बाल विवाह मुक्त भारत के निर्माण की दिशा में एक अहम कदम है।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद आयोजन के माध्यम से श्री जन जीवन कल्याण संस्थान एवं जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन ने बाल अधिकारों की रक्षा तथा बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में संस्था कार्यकर्ता रामहरी गुर्जर, योगेश कुमार, जगदीश प्रसाद शर्मा, मनोज, आरती, पिंकी, सलमा, सुनीता एवं मनोज देवी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................