महुवा जिला चिकित्सालय की बड़ी उपलब्धि: कान के पर्दे का पहला सफल ऑपरेशन, डॉ. रविकांत अग्रवाल व टीम ने रचा कीर्तिमान
महुवा (अवधेश अवस्थी)। जिला चिकित्सालय महुवा ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां नाक-कान-गला (ENT) रोग विशेषज्ञ डॉ. रविकांत अग्रवाल के निर्देशन में कान के पर्दे का पहला सफल ऑपरेशन किया गया।
अस्पताल में भरतपुर जिले के ग्राम खेड़ली गुर्जर निवासी डालचंद की पत्नी श्रीमती मोहन देई के कान के पर्दे का सफल ऑपरेशन संपन्न हुआ। सीनियर सर्जन (ENT) डॉ. रविकांत अग्रवाल और समस्त चिकित्सक टीम की कुशलता, समर्पण व बेहतर टीमवर्क की बदौलत यह जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की गई।
जिला चिकित्सालय महुवा में उपलब्ध आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं का सीधा लाभ अब स्थानीय व आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को मिल रहा है। ऑपरेशन के बाद चिकित्सा टीम ने मरीज के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

