गांधी मैदान जोधपुर में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस भवन पाली में बैठक आयोजित

Mar 27, 2023 - 21:30
Mar 28, 2023 - 07:23
 0
गांधी मैदान जोधपुर में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम  को लेकर कांग्रेस भवन पाली में बैठक आयोजित

पाली (बरकत खान )

केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ, देश के लोकतंत्र को बचाने  के आंदोलन की रूपरेखा बनाने एवं सभाग स्तरीय  कांग्रेसजनों से माननीय मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी  सुखजिंदर रंधावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  गोविंदसिंह डोटासरा के जोधपुर संभाग के कांग्रेसजनों से मंगलवार दोपहर 3 बजे गांधी मैदान जोधपुर में संभाग कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में पाली के कांग्रेसजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर कांग्रेस भवन पाली में पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ के मुख्य आतिथ्य में कांग्रेसजनों की बैठक आयोजित की गई।  
बैठक में पूर्व सभापति एवं पीसीसी सदस्य केवलचंद गुलेच्छा, विधानसभा चुनाव प्रत्याशी एवं पीसीसी सदस्य महावीरसिंह राजपुरोहित सुकरलाई, पूर्व जिलाध्यक्ष अज़ीज़ दर्द, सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन हटेला,  वरिष्ठ नेता  एवं पार्षद मोटू भाई, ब्लॉक अध्यक्ष जीवराज बोराणा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश साँखला, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष एवं पार्षद मेहबूब टी, नेता प्रतिपक्ष हकीम भाई, पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद भँवर राव, पार्षद एवं कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग  प्रदेश महासचिव आमीन अली रंगरेज़, मण्डल अध्यक्ष शकील नागोरी, अशोक गौड़, चेलाराम मेघवाल, बाबू भाई गौरी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गणपत पटेल, पंचायत समिति सदस्य विजय जोशी, प्रवीण कोठारी, पार्षद बाबूलाल आर्य, शहजाद शेख, अकरम खिलेरी, प्रकाश चौहान, लीला देवी, रमेश चावला, तालिब चुड़ीगर, वजीर खान, धनराज आँजणा सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी मोजुद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................