जनआक्रोश की रैली की सफलता को लेकर भाजपा की बैठक हुई आयोजित

Nov 26, 2022 - 20:49
 0
जनआक्रोश की रैली की सफलता को लेकर भाजपा की बैठक हुई आयोजित

सिरोही (राजस्थान/ रमेश सुथार)भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार राज्य की कांग्रेस सरकार की विफलताओं को आमजन तक पहुंचाने एवं आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का विजय स्तम्भ मजबूत करने के लिये भाजपा द्वारा जन आक्रोश आन्दोलन चलाकर राज्य सरकार की नाकामीयों को उजागर करने के लिये जन आक्रोश आन्दोलन को सफल बनाने के लिये योजनाबद्ध तरीके से रणनीति बनाने हेतु आन्दोलन की जिला समिति, विधान सभावार संयोजक, सह-संयोजक की भाजपा जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित के निर्देशानुसार बैठक आयोजित की गई। 
बैठक में आगामी दिनों में आयोजित होने वाले जन आक्रोश आन्दोलन को सफल बनाने की योजना पर चर्चा की गई।एवम आगामी आने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जन आक्रोश रेली के जिला सयोजक योगेंद्र गोयल ने कहा कि जन आक्रोश रैली को हम सभी को मिलकर सफल बनाना है उसके लिए हम सभी को अभी से ही रेली को सफल करने में लगना है। 
इस दौरान गोयल ने जन आक्रोश आन्दोलन के स्वागत प्रचार, आवास, यात्रा के वाहन एवं अन्य विषयों पर विस्तृत रूप से चर्चा की। साथ ही गोयल ने पूरे आन्दोलन को साफ-स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के दिशा-निर्देश दिये गये।जन आक्रोश आन्दोलन को अधिक से अधिक सोशल मीडिया के माध्मय से आमजन तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की गई एवं जन आन्दोलन यात्रा के दौरान कांग्रेस सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिये प्रपत्रों को आमजन तक वितरित करने के निर्देश दिये गये। साथ ही जन आक्रोश आन्दोलन में सभी समाज के लोगों को जोड़ने का आह्वान किया गया। रैली के जिला सह सयोजक अशोक पुरोहित ने संबोधित करते हुए कहा कि जन आक्रोश आन्दोलन का शुभारम्भ प्रदेश मुख्यालय से दिनांक 01 दिसम्बर, 2022 को प्रदेशाध्यक्ष डा. सतीश पूनिया के नेतृत्व में आयोजित कीया जायेगा। पुरोहित ने बताया कि राज्य सरकार की विफलताओं, वादा खिलाफी, बेरोजगारी इत्यादि जनसमस्याओं को रेली के माध्यम से आमजन के बीच लेकर जायेगे। 
पुरोहित ने कहा कि जन आक्रोश आन्दोलन में अधिक से अधिक कार्यकर्ता सम्मिलित हो इस विषय पर भी चर्चा कर पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये गये साथ ही इस आन्दोलन में युवा, किसान, महिला की भी अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।इस अवसर पर जन आक्रोश रेली के पोस्टर विमोचन किए गए। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि इस अवसर पर दुर्गाराम गरासिया,किरण राजपुरोहित, नारायण देवासी, किरण राजपुरोहित, ताराराम माली, भंवर मेघवाल, अंशु वशिष्ठ, आत्माराम वैष्णव, हितेंद्र ओझा, महिपाल चारण, गोपाल माली, अरुण ओझा, दिलीप दवे, शिवलाल जिनगर, मगन कोली, बाबूलाल मीणा उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है