जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर ज़रूरतमंद तक पहुँचे - निम्बाडा

Mar 10, 2023 - 03:03
 0
जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर ज़रूरतमंद तक पहुँचे - निम्बाडा

सांडेराव / सुमेरपुर(बरकत खान )

9 मार्च।  सांडेराव गाँव में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत केंद्रीय बालश्रम बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाडा ने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। 
निम्बाडा ने ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं से कहा कि इन योजनाओं का लाभ हर ज़रूरतमंद तक पहुँचे साथ ही उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं को सुन कर अधिकारियों से तत्काल उनके समाधान के लिए कहा।

ज़िला जन अभियोग समिति के सदस्य सुभाष मेवाडा ने जनता से राज्य सरकार की योजनाओं का ज़्यादा से ज़्यादा लाभ लेने का आव्हान किया। 
इस अवसर पर सुमेरपुर के पार्षद शैतान कुमार, सरपंच श्री मती दाकू देवी, बंसीलाल गर्ग, लोकेंद्र सिंह राणावत, जगदीश राजपुरोहित, रमेश राणा, भरत मीणा सुरेश मेघवाल, ममता गर्ग, लक्ष्मी देवी भील, सहित जनप्रतिनिधि गण मोजूद रहे। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................