किसी भी परेशानी पर हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल: बदायूँ में मिशन शक्ति के तहत पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को किया जागरूक

हेल्पलाइन नंबरों कों फोन में सेव कर खुद को सुरक्षित रखने का तोहफा दें,एसएसपी डॉo ओ.पी सिंह

Jun 25, 2023 - 19:04
Jun 25, 2023 - 20:45
 0
किसी भी परेशानी पर हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल: बदायूँ में मिशन शक्ति के तहत पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को किया जागरूक

बदायूँ/यूपी(अभिषेक वर्मा)
बदायूँ/यूपी- रविवार को मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को अधिकारों के बारे में दातागंज महिला पुलिसकर्मी जागरूक करती दिखी, बताते चले कि बदायूँ की कोतवाली दातागंज क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान के तहत, महिला पुलिसकर्मी महिलाओं कों जागरूक करती दिखी, हमारे संवाददाता अभिषेक वर्मा द्वारा वार्ता करने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉo ओ. पी सिंह ने बताया कि  सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना, पति के मृत्यु के बाद निराश्रित महिला पेंशन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि योजनाओं  के बारे में, महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। हर महिला को अपनी सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जिम्मेदार होते हुए कुछ चीजों की जानकारी जरूर होनी चाहिए।  महिलाओं के हित के लिए कई हेल्पलाइन नंबर 1090, 112,1076 आदि सरकार द्वारा जारी किए हैं। इन नंबरों को अपने फोन में सेव कर खुद को सुरक्षित रखने का तोहफा दें।

महिलाओं तथा बालिकाओं को पुलिस के डर से दूर करने हेतु पुलिस मित्र के रुप में जागरूक कर अपराधों के बारे में बताया जाता है तथा सुरक्षा उपचारों के बारे में जागरूक किया जा रहा है । महिला उत्पीड़न, साइबर क्राइम तथा ठगी के संबंध में विस्तृत चर्चा कर उनके कानूनी अधिकारों व बचने के उपायों से अवगत कराया जा रहा है साथ ही थाने में स्थित हेल्प डेस्क की जानकारी दी जाती है तथा सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों 1090 ,1098 ,181 ,1930, 1076 ,112 की जानकारी दी जाती है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................