किशोरपुरा गांव की सबसे वृद्ध महिला चीपली देवी सैनी का 106 वर्ष की आयु में निधन: 150 लोगों का कुनबा

महिला के 8 बेटे, 28 पोते पड़-पोते

Dec 15, 2022 - 02:19
Dec 15, 2022 - 02:36
 0
किशोरपुरा गांव की सबसे वृद्ध महिला चीपली देवी सैनी का 106 वर्ष की आयु में निधन: 150 लोगों का कुनबा

 गुढागोड़जी ( झुञ्झूनु, राजस्थान/ चौथमल शर्मा) किशोरपुरा गांव की सबसे वृद्ध महिला चीपली देवी का 106 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। चिपली देवी के अपने पीछे लगभग 150 लोगो का भरा पूरा परिवार  छोड़कर गयी हैं। चिपली देवी के 8 बेटे हैं जिनमे से बड़े बेटे गोरुराम की आयु 75, छोटू राम की आयु 72 वर्ष व बनवारी की आयु 69 वर्ष है। चीपली देवी के पति डेडाराम सैनी की वर्षो पहले मृत्यु हो चुकी थी। गत 3 दिन पहले अचानक बीमार की खबर मिलने पर आदिवासी मीणा सेवा संघ के प्रधान सुरेश मीणा किशोरपुरा ने उनके घर पहुँच कर उनकी सुध जानी व उनसे आशीर्वाद लिया था। चीपली देवी पिछ्ले दिनों अचानक लकवा की शिकार हो गयी थी। गत दिनों चीपली  देवी को गांव की सबसे वृद्ध मतदाता महिला होने के कारण मुख्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा उनको प्रमाण पत्र भी दिया गया था। चीपली देवी के लंबे जीवन का राज यह था कि उन्होंने खेत खलियानों में हमेशा परिश्रम किया, शुद घर का देशी भोजन लिया। चीपली देवी का मंगलवार रात्री में निधन हो गया था जिनका बुधवार को अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में कई जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है