कांग्रेस बार-बार महंगाई की बात कर रही है उनके राज में 1974 में तो महंगाई दर 26 प्रतिशत थी : सुधांशु

Sep 5, 2022 - 15:13
Sep 5, 2022 - 16:02
 0
कांग्रेस बार-बार महंगाई की बात कर रही है उनके राज में 1974 में तो महंगाई दर 26 प्रतिशत थी : सुधांशु

उदयपुर (राजस्थान/ मुकेश मेनारिया) दिल्ली में रविवार को महंगाई पर हल्ला बोलने के लिए कांग्रेस की रैली से पहले शनिवार शाम उदयपुर में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व राज्यसभा सांसद डाॅ. सुधांशु त्रिवेदी ने हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्ष 1974 में जब कांग्रेस की सरकार थी तब देश में महंगाई दर 26 प्रतिशत थी, जबकि आज यह दर 7.8 प्रतिशत है।
त्रिवेदी ने टाउनहॉल में भाजपा शहर जिला व नगर निगम की ओर से आयोजित प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि महंगाई पर नरेन्द्र मोदी सरकार ने नियंत्रण किया है। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड, अमरीका, ब्रिटेन व फ्रांस में सब जगह महंगाई है, लेकिन हमारे देश में प्रभावी नियंत्रण है। उन्होंने कहा कि तब ग्रोथ रेट 2 प्रतिशत होती थी और आज 8.5 प्रतिशत है। त्रिवेदी ने प्रदेश की गहलोत सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि 2019 में कांग्रेस ने घोषणा पत्र में देशद्रोह कानून को समाप्त करने की बात कही, लेकिन उसी साल में सबसे पहले इस कानून का इस्तेमाल ही कांग्रेस सीएम गहलोत ने किया और वह भी अपने ही विधायकों के खिलाफ।

महाराणा प्रताप आज भी हमारे दिलों दिमाग में है

उन्होंने कहा कि किताबों में महाराणा प्रताप से ज्यादा अकबर को महान बताते हैं, लेकिन जनता सब कुछ जानती है। कितने ही झूठ दिमाग में बिठाए जा रहे हैं पर हमारे दिलों दिमाग में आज भी प्रताप हैं और रहेंगे।

2047 में भारत जगदगुरू व सोने की चिडिय़ा बनेगा

सम्मेलन में उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 में शताब्दी पूरी करते हुए भारत को जगत गुरु और सोने की चिडिय़ा बनाए उस आधार पर जनजागरण कर रहे हैं। सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने मोदी सरकार की उपलिब्धयां गिनाईं। महापौर गोविंद सिंह टांक व शहर जिलाध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली ने स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, प्रबुद्धजन प्रकोष्ठ के शहर जिला संयोजक राजकुमार फत्तावत, उप महापौर पारस सिंघवी, पूर्व कुलपति प्रो. बीएल चौधरी, उमाशंकर शर्मा, परमेन्द्र दशोरा एवं डा. देव कोठारी सहित शहर के प्रबुद्धजन मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है