बानसूर में नवरात्रि पर्व पर डांडिया महोत्सव कार्यक्रम आयोजित

Mar 28, 2023 - 23:39
 0
बानसूर में नवरात्रि पर्व पर डांडिया महोत्सव कार्यक्रम आयोजित

 बानसूर,अलवर (सुनील कुमार)

बानसूर के किसान कॉलोनी में स्थित कालका माता मंदिर पर नवरात्रि के पावन पर्व पर महिलाओं की ओर से बानसूर में पहली बार डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और माता के भजनों पर जमकर डांडिया किया। इस दौरान कालका माता की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई और घरों में सुख शांति तथा क्षेत्र में खुशहाली की कामना की गई। इस दौरान महिलाओं ने बताया कि नवरात्रि के पावन पर्व को देखते हुए महिलाओं की ओर से यह डांडिया कार्यक्रम बानसूर में पहली बार रखा गया है जिसको लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है इस मौके पर हेमलता, गुड्डो राजपूत,अनुराधा पांचाल, कमलेश,मंजू शेखावत,राधा शर्मा,सरिता, दिव्या शर्मा,बिमला,रेणू पांचाल,कृष्णा कंवर,बबली शेखावत सहित  बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहे। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................