फायरिंग की घटना को लेकर पूर्व मंत्री ने उठाए कानून व्यवस्था पर सवाल

Jul 27, 2023 - 14:03
 0
फायरिंग की घटना को लेकर पूर्व मंत्री ने उठाए कानून व्यवस्था पर सवाल

बानसूर,अलवर (गोपाल कृष्ण)

बानसूर कस्बे के हरसोरा बाईपास पर स्थित दुकान पर फायरिंग कर व्यापारी से 50 लाख की फिरोती मांगने के मामले में पूर्व मंत्री डॉ.रोहिताश शर्मा बानसूर विधानसभा के एक दिवसीय दौरे पर रहे। इस दौरान पूर्व मंत्री ने पीड़ित किराना व्यापारी महावीर बालासिया के साथ हुई वारदात की घटना स्थल पहुंचकर पीड़ित से जानकारी ली। पूर्व मंत्री ने क्षेत्र में आए दिन हो रही फायरिंग और व्यापारी से 50 लाख की फिरोती मांगने की घटना को लेकर व्यापारियों के साथ बैठक कर चिंता जाहिर की और बानसूर की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। पूर्व मंत्री ने प्रेस वार्ता में घटना की निंदा करते हुए कहा कि बानसूर विधानसभा में कानून नाम की कोई चीज नही हैं। आज बानसूर की जनता दहशत के माहोल में जी रही है। घटना के 2 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस बदमाशों को पकड़ने में विफल हैं। उन्होंने कहा कि जल्द पुलिस बदमाशों को नही पकडी तो आंदोलन किया जायेंगा। वही पूर्व मंत्री ने उधोग मंत्री शकुंतला रावत पर तंज कसते हुए कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था नही बल्कि पोपा बाई का राज चल रहा हैं। इतना ही नही उन्होंने कहा कि फायरिंग की घटना बानसूर में आम हो गई हैं। यहाँ बदमाशों में पुलिस और सरकार के प्रति भय नही हैं बल्कि उन्हें शरण दी जा रही हैं। पूर्व मंत्री ने कहा कि बानसूर की जनता का सरकार और क्षेत्रीय विधायक शकुंतला रावत के प्रति रोष बना हुआ हैं। और जनता ने इस बार भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेकने का फैसला ले लिया हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................