जानकी ब्याहने पहुॅंचे जगन्नाथ

Jun 20, 2023 - 23:06
 0
जानकी ब्याहने पहुॅंचे जगन्नाथ

राजगढ़,अलवर (महेन्द्र अवस्थी)

राजगढ़- जन जन की आस्था के आराध्य देव भगवान जगन्नाथ जी महाराज की रथयात्रा सशस्त्र पुलिस की सलामी व शाही लवाजमें के साथ चौपड़ बाजार स्थित जगन्नाथ मंदिर से निकाली गई। इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ को इन्द्र रूपी विमान मे आरूढ़ करने से पूर्व मंहत पूरणदास, मदनमोहन शास्त्री व पंडित रोहित शर्मा ने पूजा अर्चना की। दुल्हा बने जगन्नाथ जब रथ में आरूढ़ किया गया तो उनकी नयनाभिराम छवि व दर्शन को हजारो की भीड जमा हो गई। इस अवसर पर धंटे धडियाल,शंख की ध्वनि के साथ साथ जय जगदीश हरे के उद़धोष से समूचा वातावरण जगदीशमयी हो गया। रथयात्रा के आगे बैडंबाजो पर भजनो की प्रस्तुतियों के साथ सैकडो भक्तो की टोलीयॉं नाचते थिरकते महानायक की महिमा का बखान कर रही थी। श्रृदालु महिला पुरूष रथ के नीचे निकले की होड़ में मशक्कत कर धर्मलाभ कमाने में पीछे नही रहे। दूसरी ओर रथ के पीछे उमस के बावजूद नन्हे बालको की पेट पलनियॉं परिक्रमा देने वालो की होड़ आकर्षण का केन्द्र बनी रही। दूल्हे बने जगन्नाथ की सीताराम मंदिर, कांकवाडी हनुमान मंदिर, अवधूत आश्रम सहित अनेक मंदिरो पर मन्दिर के मंहतो ने आरती उतार अगुवानी की। इस मौके पर बाल्मिकी समाज के जगदीश सारसर के नेतृत्व में शक्ति दल के कार्यकर्ताओ ने पट्टेबाजी व हैरतअंगेज कारनामों का प्रदर्शन कर सभी को हैरत मे डाल दिया। रथयात्रा के मार्ग में अनेक सामाजिक संगठन व सेवाभावी लोगो ने शीतल मीठे पानी की प्याऊ,नींबू शिकंजी व प्रसाद का वितरण कर धर्मलाभ कमाया। कानूनी व्यवस्था को लेकर पुलिस व प्रशासन की ओर माकूल व्यवस्था रही। देर रात्री जानकी ब्याहने जगन्नाथ गंगाबाग पहुॅंचे जहॉ वधु पक्ष की ओर से महाआरती व पुघ्प वर्षा कर अगुवानी की गई। इसी के साथ गंगाबाग परिसर में सात दिवसीय मेला महोत्सव का आगाज हो गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................