सादड़ी में 30 अक्टूबर को आयोजित होगा माली समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह

Oct 19, 2022 - 22:43
 0
सादड़ी में 30 अक्टूबर को आयोजित होगा माली समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह

सादड़ी (पाली, राजस्थान/ बरकत खान) माली समाज गोड़वाड़ युवा संस्थान सादड़ी द्वारा 16वां प्रतिभा सम्मान समारोह 30अक्टूबर को सुथारो का गुड़ा में आयोजित किया जाएगा। जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। माली समाज गोड़वाड़ युवा संस्थान सादड़ी के सचिव कालूराम गोयल ने बताया कि इस प्रतिभा सम्मान समारोह में  कक्षा 6से स्नातकोत्तर की  लगभग 450 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। समारोह की तैयारियां शुरू हो गई है। संस्थान के संरक्षक विजय सिंह माली,सह संरक्षक शांति लाल देवड़ा, अध्यक्ष किशन देवड़ा कोषाध्यक्ष जसराज गेहलोत के नेतृत्व में कार्यकारिणी सदस्य पन्ना लाल गेहलोत, शंकर परिहार,गिरधारी देवड़ा, राजेश देवड़ा,राजकुमार गेहलोत, रमेश गेहलोत, रमेश देवड़ा, खेताराम गोयल सहित प्रमुख कार्यकर्ता समारोह को सफल बनाने के लिए जुटे हुए हैं। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य राजेन्द्र गेहलोत, जैतारण विधायक अविनाश गेहलोत,रिको के निर्देशक सुनील परिहार, राजस्थान गौ सेवा आयोग के सदस्य मोती बाबा फुले व उद्योग पति चुतरा राम गेहलोत सोजत होंगे।समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी भामाशाह रतन लाल टाक सुथारो का गुड़ा करेंगे। समारोह में देशभर के प्रवासी बंधु भी शिरकत करेंगे।उल्लेखनीय है कि माली समाज गोड़वाड़ युवा संस्थान सादड़ी प्रतिवर्ष प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करता है।कोविड 19वैश्विक महामारी के चलते पिछले तीन वर्षों में इसका आयोजन नहीं हो

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................