बर्डोद मण्डल की संगठनात्मक बैठक में शामिल हुए मोहित यादव

Jul 2, 2023 - 21:52
 0
बर्डोद मण्डल की संगठनात्मक बैठक में शामिल हुए मोहित यादव

बहरोड़,अलवर (योगेश शर्मा)

बहरोड़ विधानसभा के बर्डोद मण्डल, गाँव तलवाड़ में भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में अपने साथी भाजपा कार्यकर्ताओं संग भाजपा नेता मोहित यादव भी शामिल हुए। बैठक में विस्तारकों के साथ बूथ रचना और इसके सशक्तिकरण पर चर्चा हुई। इस मौके पर मोहित यादव ने कहा "विपक्ष यानी मौजूदा राजस्थान सरकार जनता के लिए काम तो नहीं कर रही पर एक बार फिर झूठे वादों का जाल ज़रूर फेंक रही है। इसलिए हमें उनसे एक कदम आगे रहना होगा। जनता को सच से वाकिफ कराना होगा। जन मानस की जागरूकता ही भाजपा की विजय और विस्तार की अहम वजह है और इस बार राजस्थान में भी भाजपा को विजय दिलानी है। विपक्ष लाख प्रयास कर ले पर हमें इतनी मेहनत करनी है कि जनता इनके बहकावे में न आ सके। हमें 'संपर्क से समर्थन अभियान' के तहत क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचना है और उन्हें केंद्र सरकार द्वारा लाइ गई लाभदायक योजनाओं के बारे में बताना है और इनका भरपूर लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करना है, जिससे योजना का उद्देश्य पूरा हो सके।
बैठक के बाद मोहित यादव तलवाना, गोकलपुर,बंथला , गुवाणा, बर्डोद गाँव की शोक सभा बैठकों में शामिल हुए।

इस मौके पर मोहित यादव के  साथ रविकांत शर्मा (पूर्व मंडल अध्यक्ष),राधेश्याम बोहरा ( मंडल अध्यक्ष बर्डोद) सुनील शर्मा (विस्तारक) बाबूलाल जी (विस्तारक) व बूथ अध्यक्ष ,पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे
आज अलवर सांसद महंत बालक नाथ योगी के भाजपा राजस्थान में प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर बहरोड पहुंचने पर बहरोड़ बीजेपी के सभी वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ताओं द्वारा महंत बालक नाथ योगी का भव्य स्वागत किया इस दौरान अलवर उत्तर के जिला अध्यक्ष उमेद सिंह भाया एवं पूर्व जिला अध्यक्ष बलवान सिंह यादव पूर्व प्रत्याशी मोहित यादव महेंद्र सिंह यादव डॉक्टर सानू यादव डॉक्टर नीलम यादव मंडल अध्यक्ष संजय मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बोरा जिला उपाध्यक्ष कपिल शहीद से हजारों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................