गैसावत के जन्मदिन को सद्भावना दिवस के रूप में बनाने की तैयारी

Jun 19, 2022 - 20:55
 0
गैसावत के जन्मदिन को सद्भावना दिवस के रूप में बनाने की तैयारी

मकराना (नागौर, राजस्थान/ मोहम्मद शहजाद)। आगामी  5 जुलाई को सद्भावना दिवस के रूप में मनाये जा रहे पूर्व विधायक जाकिर हुसैन गैसावत के जन्मदिवस के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। मकराना विधानसभा की ग्राम पंचायत धानणवा व पंचायत के राजस्व गांव नावद, जिवादीया, ग्राम पंचायत इन्दौखा व पंचायत के राजस्व गांव, बिणजारी, गोठडी, दिपनगर, देवगढ, ग्रामं पचायत रानीगांव व पंचायत के राजस्व गांव सिणिया, वालाधना, मांगलवा, ग्राम पंचायत खारडिया व पंचायत राजस्व गांव मंगलपुरा, मुण्डा खेडी, झलामलिया, छपरा में ग्रामीणों की उपस्थिति में रक्तदान शिविर का पोस्टर विमोचन किया गया। इस दौरान आमीर हसन उर्फ जोन्टी गैसावत, दिलीप सिंह चौहान, सेवादल विधानसभा अध्यक्ष प्रेम राजपुरोहित, फरीन सिसोदिया सुमित सैनी साथ रहे। ग्रामीण वासियों ने आश्वस्त किया कि 5 जुलाई को आधिकारिक ग्राम वासी मकराना पहुंचकर बड़ी संख्या में रक्तदान शिविर का हिस्सा लेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................