व्यावसायिक शिक्षा के तहत छात्राओं ने किया सरस डेयरी व लाखोटिया उधान का किया भ्रमण, दुग्ध से उत्पादन सम्पूर्ण प्रक्रिया जानी।
पाली (राकेश कुमार लखारा) राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विधालय मिल क्षैत्र पाली की छात्राओ ने व्यावसायिक शिक्षा एवं सह शैक्षणिक गतिविधियो के तहत मंगलवार को जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति (सरस डेयरी) एवं रमणीय स्थल लाखोटिया उधान का भ्रमण किया।
संस्थाप्रधान दौलाराम मेघवाल ने बताया कि यावसायिक शिक्षा एवं सह शैक्षणिक गतिविधियो के तहत छात्राओ ने सरदार पटेल नगर स्थित जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति (सरस डेयरी) का भ्रमण किया। जिसमे डेयरी प्रबंधन से जुडे अधिकारियो ने उन्हे दुग्ध से सम्बधित सम्पूर्ण प्रक्रिया, घी बनाने की प्रक्रिया तथा विभिन्न उत्पादो के निर्माण सामग्री की विधि एवं दुग्ध के पाश्चुराईजेशन एवं उसकी शुद्वता के बारे मे विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान उन्होने छात्राओ की जिज्ञासा को शान्त करते हुए सवालो के जवाब दिया।
इस दौरान डेयरी चेयरमैन प्रताप सिंह, प्रबंधक मदन लाल बागड़ी, विपणन शाखा के विजयलक्ष्मी, सहायक निदेशक महिला अधिकारिता विभाग भागीरथ चौधरी, राजश्री चौहान,हीर सिंह ,विपेंद्र सिंह ,पथ प्रभारी भरत सैन, मोहित माथुर, प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहंे।
झूलो का लिया आनन्द -मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार ने बताया कि द्वितीय सत्र मे छात्राओ ने पाली के हद्वय स्थल लाखोटिया उधान मे भगवान महादेव के दर्शन कर झूलो का आनन्द लिया। यहा उन्होने पारम्परिक खेलो का आनन्द लेते हुए मंदिर के वैभव को निहारा। इस मौके पर राजेन्द्र सिंह राजपुरोहित, रमेश परिहार, प्रियांशी सैनी, गुंजन कुमार, पूजा चारण, सुषमा काठात आदि मौजूद रहे।


