हर्षोउल्लास से मनाया जायेगा स्वामी टेंऊराम महाराज जी का 137 वां जन्मोत्सव

Jun 16, 2023 - 20:28
 0
हर्षोउल्लास से मनाया जायेगा स्वामी टेंऊराम महाराज जी का 137 वां जन्मोत्सव

खैरथल (अलवर, राजस्थान/ हीरालाल भूरानी )  सतगुरु स्वामी टेंऊराम महाराज जी के 137 वें जन्मोत्सव  की तैयारियों को लेकर प्रेम प्रकाश आश्रम खैरथल के संत इंद्र प्रेमप्रकाशी के सानिध्य में बैठक कर विभिन्न निर्णय लिए गए। संत उमेश प्रेमप्रकाशी ने बताया सतगुरु स्वामी टेंऊराम महाराज के 137 वे जन्मोत्सव के तहत 19 जून सोमवार से 23 जून शुक्रवार तक आयोजित पांच दिवसीय जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय कर सभी सेवादरियों को मेले की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी प्रदान की गई। पांच दिवसीय जन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत  प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से 8:30 बजे एवं साय 5 बजे से साय 7 बजे तक सत्संग, चालीसा पाठ होंगें।19 जून सोमवार को प्रातः 7:45 बजे प्रेम प्रकाश ग्रंथ पाठो का आरम्भ, साय 6:30 बजे महाआरती, 7 बजे भंडारा(हाथ प्रसादी), 20 जून मंगलवार को साय 6:15 बजे छप्पन भोग, झांकी दर्शन, 7 बजे भंडारा(हाथ प्रसादी),  21जून बुधवार को साय 5 बजे से 7 बजे तक बहराणा साहिब, साय 7 बजे भंडारा (हाथ प्रसादी), 22 जून गुरुवार को प्रातः 11 बजे ब्रह्मभोज, साय 6:15 बजे 56 केक का भोग प्रसाद एवं झांकी दर्शन, 23 जून शुक्रवार प्रातः 7:15बजे से 8:45 बजे प्रेम प्रकाश पाठो का भोग,9 बजे कन्याभोज, साय 5 बजे से 8 बजे तक सत्संग,चालीसा पाठ जन्म साखी, संस्कृतिक कार्यक्रम, शहनाई वादन के बाद रात्रि 9 बजे भंडारे का आयोजन किया जायेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................