प्रतिभा प्रोत्साहन एवं भामाशाह सम्मान समारोह संपन्न

Jan 20, 2023 - 20:29
 0
प्रतिभा प्रोत्साहन एवं भामाशाह सम्मान समारोह संपन्न

उदयपुर (राजस्थान/मुकेश मेनारिया) राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मावली डांगीयान में वार्षिक उत्सव का आयोजन हुआ इस आयोजन में छात्र- छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी को आकर्षित किया इस अवसर पर पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी किशन लाल मेनारिया,पंचायत समिति प्रतिनिधि भगवती लाल डांगी विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित थे। संस्था प्रधान किशन लाल जी पुष्करणा द्वारा सभी भामाशाहों का तिलक और उपरणा पहनाकर स्वागत किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक किशन लाल जी पुष्करणा द्वारा की गई मुख्य अतिथि कौशल मेनारिया, कैलाश मेनारिया, भगवती लाल डांगी, नाथू लाल लोहार आदि थे। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और राष्ट्रगान के साथ की गई। इस बीच विद्यालय के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में उनके द्वारा प्राप्त उपलब्धियों पर पारितोषिक प्रदान किया गया। संस्था प्रधान द्वारा उद्बोधन दिया गया इस कार्यक्रम का संचालन शिक्षक गजराज सिंह सारंगदेवोंत के द्वारा किया गया। साथ ही पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी किशन लाल मेनारिया द्वारा शारीरिक शिक्षक जसवंत मेनारिया का उत्तर उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया। राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया तत्पश्चात विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा स्थानीय विद्यालय के विकास के बारे में चर्चा की गई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है