राजस्थान गौरव सेनानी शिक्षक संघ समारोह में प्रतिभाओं का किया सम्मान

Jun 21, 2022 - 00:11
 0
राजस्थान गौरव सेनानी शिक्षक संघ समारोह में प्रतिभाओं का किया सम्मान

जयपुर (राजस्थान) राजस्थान गौरव सेनानी शिक्षक संघ की वार्षिक आम सभा का आयो जन, एक्स सर्विसेज लीग कार्यालय गौरव सेनानी भवन, बनी पार्क जयपुर में किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा व अध्यक्षता ब्रिगेडियर वीरेंद्र सिंह राठौड़ निदेशक सैनिक कल्याण विभाग नेकी। विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षाविद् डॉ दशरथ सिंह शेखावत वर्ल्ड गिनिज बुक होल्डर थे। कार्यक्रम के दौरान गौरव सेनानी शिक्षक संगठन द्वारा सैनिक कल्याण मंत्री एवं निदेशक महोदय को परिपत्र 16.8.16 को निरस्त करने हेतु मांग पत्र सौंपा। मंत्री ने कहा कि प्रदेश के पूर्व सैनिकों के लिए सरकार हमेशा सॉफ्ट कॉर्नर रखते हुए उनकी मांगों का तुरंत प्रभाव से निस्तारण किया जाएगा मंत्री ने बताया कि सैनिक सेना में नौकरी के लिए नहीं जाता उसमें देशभक्ति का जज्बा  होता है वह हमेशा समर्पण भाव से सेना में कार्य करके सेवानिवृत्त होता है। ब्रिगेडियर वीरेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि सैनिक और पूर्व सैनिक देश के प्रहरी हैं  सैनिक कल्याण कार्यालय सैनिकों के हर मुद्दे को सरकार तक पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है ।पूर्व सैनिकों की सभी मांगों को टेक अप कर निस्तारण करवाएंगे।शिक्षाविद डॉ दशरथ सिंह शेखावत ने जीवन में शिक्षा की महत्ता पर प विचार व्यक्त किए । संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल फौगाट ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि सैनिक कल्याण मंत्री और विभाग हमेशा पूर्व सैनिकों को  सहयोग करता आ रहा है।
कार्यक्रम के दौरान 21 प्रतिभाओं का किया सम्मान, जिसमें पूर्ण सिंह ,राम सिंह, मुकेश धतरवाल, राजीव यादव, डॉक्टर राजेंद्र महला, सुरेश कुमार, बलवीर पटेल, समुंदर सिंह, महेंद्र सिंह, राकेश श्योराण, बंशी लाल बिश्नोई ,मनोज कुमार ,प्रदीप शेखावत, गुमान सिंह भाटी ,चंद्रभान, जितेंद्र सिंह ,सुरेंद्र सिंह शेखावत ,अमर सिंह गुर्जर, गोवर्धन सिंह, किशोर सिंह, नरेंद्र सिंह शेखावत सभी  राजस्थान प्रशासनिक सेवा तथा पुलिस उप निरीक्षक गौरव सेनानियों का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में संघ सदस्यों द्वारा संगठन की गतिविधियों पर विचार विमर्श किया तथा वर्तमान कार्यकारिणी के कार्यकाल पूर्ण होने पर आंशिक संशोधन करते हुए नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। इस अवसर पर गोकुल मीणा, पीएम शर्मा ,विद्याधर श्योराण, संजीव कुमार खरबास, सत्यदेव पूनिया, बीआर चावला, राजवीर रेपसवाल, केशरदेव महला, गोपाल सिंह, रविंद्र धनकड़,बाबूलाल धाबाई,महेंद्र सिंह राठौड़ ने अपने विचार व्यक्त किए। 
 नई कार्यकारिणी में संघ प्रदेश अध्यक्ष पद हेतु जावेद खान द्वारा राजपाल फौगाट को  निर्विरोध अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा इसको उपस्थित सभी सदस्यों ने स सहर्ष  स्वीकार कर एक बार फिर अध्यक्ष राजपाल फौगाट को निर्विरोध चुना गया तथा नई कार्यकारिणी में उमेद सिंह भाटी प्रदेश उपाध्यक्ष, गोकुल मीणा प्रदेश महामंत्री, महेंद्र सिंह राठौड़ सभा अध्यक्ष ,भगत सिंह सामोता सचिव, विद्याधर श्योराण कोषाध्यक्ष, दिलीप कटेवा संयुक्त सचिव, सत्यदेव पुनिया संगठन मंत्री, राजेश कुमार राहड सह संगठन मंत्री, भंवरलाल गोदारा प्रदेश प्रवक्ता, धनाराम मील प्रदेश सह प्रवक्ता, अमीत जाखड़ मीडिया प्रभारी, बाबूलाल गुर्जर प्रचार मंत्री, जावेद खान विद्यी एवं सलाहकार मंत्री ,राजेंद्र यादव विभागीय मंत्री, सुरेंद्र कॉलेर संयुक्त सचिव, सुरेंद्र डागी कार्यालय मंत्री, ओम प्रकाश पूनिया प्रिंसिपल सदस्य पद पर निर्विरोध चुने गए। उपस्थित सदस्यों ने नव चयनित कार्यकारिणी का माला पहनाकर स्वागत किया तथा अपने पद के प्रति निष्ठा व कर्तव्य की शपथ दिलाई। अंत में उमेद  सिंह भाटी द्वारा कार्यक्रम के समापन की घोषणा करते हुए राजस्थान के विभिन्न भागों से पहुंचे सदस्यों का तहे दिल से धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच का संचालन विजय हिंद ने किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है