दिन दहाड़े चोरों के हौसले बुलंद, नगदी समेत छत्र ले गए चोर

Jun 24, 2023 - 19:17
Jun 24, 2023 - 19:40
 0
दिन दहाड़े चोरों के हौसले बुलंद, नगदी समेत छत्र ले गए चोर

उदयपुरवाटी/ गुढागौडजी (सुमेर सिंह राव )
कस्बे के निकटवर्ती गांव हुक्मपुरा में शुक्रवार दोपहर को चोरों ने दिया वारदात को अंजाम। गांव के रूपनगर नाम से मशहूर स्थान पर बना हुआ हैं भोमिया जी का मंदिर। गांव के लोगों का आस्था का केंद्र। यह मंदिर पहाड़ी के बना हुआ हैं जहां सारा इलाका सुनसान है। इसके कारण चोरों ने बेखोप होकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मन्दिर के पुजारी ने बताया की शुक्रवार सुबह सात बजे पूजा अर्चना कर घर चला गया था। उसके बाद वापस शाम को आरती करने के लिए मंदिर आया तो सारे ताले टूटे हुए मिले। तब पुजारी ने आसपास के ग्रामीणों को फोन कर सूचना दी।

जानकारी प्राप्त कर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने गुढ़ा पुलिस को सूचना दी। उसके बाद मौजूद ग्रामीणों ने सारा सामान संभाला। मंदिर के पास बना कमरे में भी चोरों ने अलमारी और संदूक के ताले भी तोड़े। जिससे कुछ विदेशी मुद्रा और कुछ रोकड़ी रुपए भी चुरा कर ले गए। मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए छत्रो को भी चोरों ने चुराकर ले गए।

इनके साथ मंदिर का सामान भी साथ ले गए। ग्रामीणों ने बताया की पहाड़ी मे बकरी चराने वाला ने बताया की दोपहर बाहर बजे के लगभग दो बाईकों पर चार पांच लोग मंदिर आए थे। हो सकता ह की वह लोग ही चोरी करके ले गए होंगे। मौके पर गांव के कई लोग मौजूद थे और गुढ़ा पुलिस के एसआई कैलास शेखावत मौके पर जांच पड़ताल की ओर बताया की मंदिर पहाड़ी क्षेत्र में होने के कारण कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा फिर भी रास्तों पर लगे कैमरो से जांच कर चोरों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................