हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को सफल बनाने के लिए वैर मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई आयोजित

Jan 24, 2023 - 02:44
Jan 24, 2023 - 02:47
 0
हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को सफल बनाने के लिए वैर मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई आयोजित

वैर (भरतपुर, राजस्थान /कौशलेंद्र दत्तात्रेय) वैर भुसावर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा 26 जनवरी को वैर विधानसभा में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को सफल बनाने के लिए  डाक बंगला बैर में बैठक का आयोजन किया। अभियान में वैर विधानसभा के विधायक एवं राजस्थान सरकार में पीडब्ल्यूडी कैबिनेट मंत्री भजन लाल जाटव उपस्थित रहेंगे ।हाथ से हाथ जोड़ो अभियान  1 दर्जन से अधिक गांव में 15 किलोमीटर का सफर तय होगा। जिसमें सभी कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ मंत्री भजन लाल जाटव रहेंगे ।यह अभियान बेरी से ललिता मूडिया,  धरसौनी, न्यामदपुर,  हतीजर, झामरी,बरखेड़ा ,खेडली गडासिया , शेखपुर आदि गांव मे होकर 15 किलोमीटर पैदल यात्रा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा कैबिनेट मंत्री भजन लाल जाटव की उपस्थिति में सफल बनाना है ।जिसको लेकर वैर कस्बा स्थित डाक बंगला पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक बैठक का आयोजन किया। इस अवसर पर पंचायत समिति प्रधान साक्षी दीपक कुमार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुगर सिंह खैर्रा, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भुसावर महेश मीणा, यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता ऋषि बदनपुरा मनोज शर्मा मुनीम धाकड़, मानसिंह सैनी, मुकेश सैनी, बिनोद शर्मा, सतीश जैन, त्रिलोक गोयल आदि मौजूद थे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है