प्रशासन ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया- दिनेश गिरी महाराज

राय माता मंदिर मूर्ति जमीन पर जबरन रास्ता निकालने के प्रकरण को लेकर संतो ने की प्रेस वार्ता

Jun 19, 2021 - 20:41
 0
प्रशासन ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया- दिनेश गिरी महाराज

झुंझुनूं के गागियासर राय माता मंदिर की जमीन पर प्रशासन द्वारा अनैतिक तरीके से जबरन रास्ता निकालने के विरोध में आयोजित प्रेस वार्ता में बोलते हुए फतेहपुर के बुध गिरी मंडी पीठाधीश्वर दिनेश गिरी महाराज ने प्रशासन को चेताते हुए कहा कि मंदिर मूर्ति नाबालिग होती है उसकी जमीन पर प्रशासन या अन्य कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार की जोर जबरदस्ती कर कब्जा नहीं कर सकता , ना ही कोई अपना हक जमा सकता है।  लेकिन गांगियासर राय माता मंदिर मूर्ति की जमीन पर प्रशासन द्वारा साधु संतों के साथ बदसलूकी कर जबरन रास्ता निकालने का प्रयास किया गया जोकि सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने का एक अनैतिक प्रयास है । दिनेश गिरी महाराज ने कहा कि मंदिर मूर्ति की जमीन पर पिछले कुछ वर्षों से कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर अतिक्रमण किया गया है, प्रशासन तुरंत प्रभाव से उन अतिक्रमण को खाली करवावे व मंदिर संपति की रक्षा करे। उन्होंने कहा कि राय माता मंदिर से कटान के दो पक्के रास्ते एक मलसीसर तथा दूसरा बिसाऊ के लिए जाता है इसके अलावा अन्य कोई भी कटान का रास्ता नहीं है, बावजूद इसके दो रोज पहले पुलिस व प्रशासन द्वारा बड़ी संख्या में मंदिर का घेराव कर , मंदिर महंत व साधु-संतों को डरा धमका कर कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए जबरन रास्ता निकालने के लिए मंदिर परिसर की तारबंदी हटाई । पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने महंत के साथ बदसलूकी की तथा अपनी पावर का गलत फायदा उठाते हुए मंदिर मूर्ति की जमीन में जबरदस्ती रास्ता निकालने व अतिक्रमण करवाने का प्रयास किया गया जोकि संत समाज कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगा । दिनेश गिरी महाराज ने प्रेस के माध्यम से जिला कलेक्टर से प्रशासन द्वारा की गई इस हरकत को सुधारने , तारबंदी दुबारा करने व वह मंदिर मूर्ति की जमीन पर जो अवैध कब्जे किए हुए हैं उन्हें खाली करवाने की मांग की है। महामंडलेश्वर जूना अखाड़ा करुणा गिरी महाराज ने प्रशासन द्वारा मंदिर मूर्ति की जमीन पर जबरन रास्ता निकालने की हरकत को शर्मनाक बताते हुए कहा कि संतों का अपमान, मंदिर की जमीन पर कब्जा, धार्मिक हिंसा भड़काने का प्रयास यदि प्रशासन ही करेगा तो फिर आम आदमी की सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से संतो को पाबंद किया गया, धमकियां दी गई , गाली गलौच की गई यह संत समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। यदि प्रशासन इस कृत्य को नहीं रोकेगा तो संत समाज को अपनी लड़ाई लड़नी आती है। प्रेस वार्ता में षड्दर्शन मंडल के झुंझुनू जिला संरक्षक चेतन नाथ महाराज , रिजानी धाम पीठाधीश्वर ओम नाथ महाराज,  गांगियासर राय माता मंदिर महंत दशमी गिरी महाराज व हिंदू युवा वाहिनी प्रदेश मठ मंदिर प्रमुख गणेश नाथ आश्रम के पीठाधीश्वर महंत योगी रविनाथ महाराज ने भी प्रशासन द्वारा मंदिर मूर्ति की जमीन पर दमनकारी नीति अपनाते हुए जबरन रास्ता निकालने की हरकत की भर्त्सना की। प्रेस वार्ता के समय भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच , भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावण्डिया, राष्ट्रीय परिषद सदस्य विश्वंभर पूनिया , जिला प्रवक्ता कमल कांत शर्मा , भाजपा नेता राजेश बाबल, गौ रक्षा दल के जिलाध्यक्ष प्रवीण स्वामी , नवल स्वामी सहित जिले के गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

  • रिपोर्ट:- अरुण मुंड

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................