मनरेगा श्रमिकों को मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी

Jul 25, 2020 - 19:06
 0
मनरेगा श्रमिकों को मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी

सकट अलवर

सकट 25 जुलाई भाजपा मण्डल राजपुर-धमरेड की ओर से शनिवार को भाजपा चली  बूथ की और कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नरूका व पूर्व मंत्री रोहिताश शर्मा द्वारा  मनरेगा मे काम करने वाले  श्रमिको को मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही मनरेगा श्रमिकों को कोरोना महामारी से बचाव के उपाय एवं मास्क वितरित किए । इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भैसासुर बाबा मंदिर परिसर सकट में पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष कमल कुमार सेठी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जले सिंह जिला महामंत्री शिवलाल मीणा जिला उपाध्यक्ष प्रेम धामणी पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र जैन जिला मंत्री हरिशंकर खंडेलवाल जिला मंत्री प्रमोद विजय प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बृजेश शर्मा अभिषेक मिश्रा जनार्दन शर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष रामअवतार शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

 राजेंद्र मीणा की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow