विवाहिता महिला लापता, नही लगा सुराग

Sep 15, 2020 - 01:23
 0
विवाहिता महिला लापता, नही लगा सुराग

भरतपुर,राजस्थान 
बयाना,(14 सितम्बर) कस्बे के बजरिया मार्केट के निकट स्थित बस्ती निवासी एक युवक ने उसकी पत्नी के लापता होने का मामला दर्ज कराते हुऐ पडौस की एक महिला पर भी उसकी पत्नी को भगा ले जाने का शक जाहिर किया है। पीडित पति ने पुलिस कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुऐ बताया है कि उसकी पत्नी गत 5 सितम्बर को सुबह पडौस की एक महिला के साथ कस्बे में अपने लिऐ काम धन्धा तलाशने की कहकर गई थी। जो अभी तक वापिस नही लौटी है। काफी तलाश के बाद भी उसका अभी तक कोई सुराग नही लग सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवाहिता की तलाश शुरू की है। पुलिस को दी गई रिपोर्ट में पीडित पति ने उसकी पत्नी को पडौस की एक महिला की ओर से बहला फुसला कर ले जाने एवं दूसरी जगह बेचने की आंशका भी जाहिर की हैं। 

  • संवाददाता राजीव झालानी की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow