पायलट ने आचार्य श्री महाश्रमण से लिया आशीर्वाद

Nov 18, 2021 - 13:49
 0
पायलट ने आचार्य श्री महाश्रमण से लिया आशीर्वाद

भीलवाड़ा (राजस्थान/ बृजेश शर्मा) राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट बुधवार को सड़क मार्ग से भीलवाड़ा पहुंचे।  उनका  भदाली खेड़ा अजमेर रोड़ पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं समर्थकों एव  ग्रामीणों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।व फूल मालाओं से लाद दिया,  यहां से वे तेरापंथ नगर पहुंचे, जहां उन्होंने आचार्य महाश्रमण का आशीर्वाद लिया। 
पायलट ने कहा कि‍ समय बहुत जल्दी परिवर्तन होता है। भाजपा की सरकार बनी, उस समय राज्य की हालत सही नहीं थीं। हम उन लोगों को भागीदार बनाना चाहते हैं और उन्हेंं सम्मान देना चाहते हैं जिन्होंने लाठियां खाईं, जेल गए और यातनाएं सही। यह बात पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बुधवार को भीलवाड़ा दौरे के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कही। वे यहां आचार्य महाश्रमण से आशीर्वाद लेने आए थे। इसके बाद वे सड़क मार्ग से उदयपुर के लिए रवाना हो गए।
उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को आगे लाने से नौजवानों में यह संदेश जाएगा कि पार्टी अपने लिए नहीं बल्कि प्रदेश के लिए काम कर रही है। ऐसे लोगों को आगे लाने से प्रदेश का भला होगा। इसी का परिणाम कुछ दिनों में देखने को मिलेगा। लोगों को युवा और अनुभव दोनों का मिश्रण प्रदेश को आगे ले जाएगा। पेट्रोल-डीजल व गैस के भाव आसमान पर हैं और हम चाहते हैं कि लोगों को इससे राहत मिले। भाजपा सरकार में हमने विपक्ष में भ्रष्टाचार के राजफाश किए। उन्होंने कहा कि जब तक कांग्रेस सत्ता में है, जनता का ख्याल रखेगी।
उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार पर आलाकमान का जो भी फैसला होगा, पार्टी को मंजूर होगा और पार्टी आलाकमान के निर्देश फॉलो करेगी। राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा का कोई विकल्प बन सकता है तो वह कांग्रेस है। 2023 में राजस्थान में चुनाव है, हम अपने काम के दम पर फिर सरकार बनाएंगे। आज कहीं भी कोई घटना होती है, तो कांग्रेस सबसे पहले वहां पहुंचती है। प्रदेश ही नहीं, पूरे देश में प्रियंका गांधी पार्टी को मजबूती देने के लिए काम कर रही है।
राजस्थान में गहलोत और पायलट के बीच चल रहै अंतरकलह  का परिणाम क्या होगा, इसकी सुगबुगाहट दिखने लगी है। बुधवार को भीलवाड़ा में सचिन पायलट ने बता दिया कि संगठन और सरकार में बहुत सारे पद  खाली है उनको बहुत जल्द भरा जाएगा। 
पायलट की बातों से लगा कि उनकी सीधे तौर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से बात नहीं होती है। अजय माकन के जरिए दोनों अपनी बात एक-दूसरे तक पहुंचाते रहते हैं। दरअसल कयास लगाए जा रहे हैं कि कुछ दिनों में अशोक गहलोत सरकार में मंत्रिपरिषद का विस्तार होगा। इसे लेकर पायलट और उनके समर्थकों की उम्मीदें बढ़ गई है।
झलकियां-  आचार्य महाश्रमण के दर्शन के दौरान पायलेट के लिए कुर्सी लगाई, जब वो कुर्सी पर बैठे व उनके साथ आये व  समर्थक खड़े रहे तो , पायलेट समर्थकों को खड़ा देख कर  शीघ्र ही नीचे बैठ गए, व अलग अलग मुद्दों पर वार्ता की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................