मोबाइल और चैन छीनने वाले शातिर स्नैचर गिरफ्तार

Aug 2, 2020 - 16:52
 0
मोबाइल और चैन छीनने वाले शातिर स्नैचर गिरफ्तार

भीवाडी,अलवर 

  • झपट्टा मारकर चेन और मोबाइल छीनने वाले शातिर स्नैचर साजिद और जिगर और शाहरुख की रफ्तार
  • बदमाश के कब्जे से करीब चार लाख कीमत के कुल छत्तीस एंड्राइड व कीपैड मोबाइल जप्त
  • एनसीआर में मोबाइल छीनने की सैकड़ों वारदातों को अंजाम देना कबूला
  • अलवर भिवाड़ी और तावडू में चेन छीनने की करीब 7 वारदातों को दिया अंजाम
  • वारदात करते समय लोगों द्वारा पीछा करने पर हथियार दिखाकर हो जाते थे फरार
  • एस्नेचरो के पास मौके से दो देशी कट्टा व कारतूस के बरामद
  • फैक्ट्री के मजदूरों व भोले भाले लोगों को सेकंड हैंड बताकर कम कीमत में बेचते थे मोबाइल
घटनाक्रम

थाना चौपानकी -एएसआई सरदार सिंह को गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर साजिद उर्फ जिगर उर्फ उदा पुत्र ईसब उर्फ तीतर जाति मेंव उम्र 24 वर्ष निवासी फलसा थाना चौपानकी जिला अलवर को देसी कट्टा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस सहित एवं शख्स के कब्जे में मिले विभिन्न कंपनियों के 22 मोबाइल फोनों को मौके पर ही जप्त किया गया

मुल्जिम द्वारा कबूली गई वारदाते

1. करीब 3-4 माह पूर्व शाहरुख व जिगर ने प्लसर मोटरसाईकिल पर सवार होकर तावडू बाजार सोहना रोड ओर जा रही एक महिला के गले से सोने की चैन तोडी थी।

2. करीब 1-2 माह पूर्व शाहरुख व जिगर ने प्लसर एमसी पर सवार होकर तावडू मंदिर की ओर टैम्पो मे रोटी डाल कर जा रही महिला के गले से सोने की चैन तोडी थी।

 3. करीब 20-25 दिन पूर्व भिवाडी के सैन्ट्रल मार्केट से शारूख व जिगर व लीला ने एक लडकी के गले से सोने की चेन तोडी थी।

4. कुछ माह पूर्व शारूख व जिगर ने मिलकर भिवाडी मोड के चौक से आशियाना आंगन की तरफ जा रही महिला के गले से सोने की चेन तोडी थी ।

5. करीब 8-9 माह पूर्व शारूख व जिगर ने मिलकर मटीला से आगे लवर की तरफ जाते एक नीले रंग की स्कूटी पर सवार महिला के गले से सोने की चैन तोडी थी ।

6. 2-4 माह पूर्व शाहरुख व जिगर ने स्पैण्डर बाईक पर खोहरी के आस-पास एक महिला की चैन तोडी थी।

7. करीब 8-9 माह पूर्व शारूख व जिगर ने अलवर शहर मे स्थित पुल के ऊपर से स्कूटी पर जा

रही महिला के गले से चैन तोडी थी।

उक्त के अलावा मुल्जिमान ने एनसीआर क्षेत्र दिल्ली, गुरूग्राम, मानेसर, फरीदाबाद हरि, भिवाडी (राज.) मोबाइल फोन छीनने की सैकडों वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है।

 संवाददाता श्याम नूरनगर की रिपोर्ट 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................