गाडरी समाज ने निकाली वाहन रैली, हुआ स्वागत

Sep 7, 2023 - 16:19
Sep 7, 2023 - 16:23
 0
गाडरी समाज ने निकाली वाहन रैली, हुआ स्वागत

उदयपुर।(मुकेश मेनारिया) अखिल भारतिय धनगर गाडरी समाज ने आराध्य देव सन्त श्री 1008 अमरा भगत के 181वीं जन्मोत्सव पर वाहन रैली निकाली। भक्त धर्मेश गाडरी ने बताया कि वाहन रैली 5 सितम्बर को भेरूलाल गाडरी के नेतृत्व में मुंबई से रवाना होकर गुरुवार सुबह बाठरडा खुर्द के वासुदेव चौक पहुंची। जहां भमरासिया बावजी से आने वाली रैली का समागम हुआ।

वाहन रैली का श्री धर्मराज ग्रुप द्वारा फूल मालाओं से भक्तगणों का भव्य स्वागत किया गया। वहां से संत श्री दूदा महाराज के आश्रम मडिगपुरा, कीर की चौकी, मंगलवाड़, भादसोड़ा, अनगढ बावजी नरबदिया अमरा भक्त जी धुणी पहुंची जहां रैली सभा में परिवर्तित हुई। वाहन रैली का हर गांव में समाज जनो और जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। वाहन रैली में महादेव जानकर विधायक, केबिनेट मंत्री महाराष्ट्र, धनगर समाज उज्जैन अध्यक्ष सुभाष भोई, बघेल पाल युवा संगठन जिलाध्यक्ष प्रकाश गाडरी, समाजसेवी गिरराज पहलवान,उदयलाल गाडरी,सोकीन मडीकपुरा,मदन मनोहरपुरा ,जगदीश नवानिया, जमक मजावडा , भंवर लाल सतावल ,मांगीलाल बाठेडा ,कमल , लिम्बाराम, सुरेश, मुकेश, अम्बालाल, पप्पु, दिनेश, गोपाल, कृष्ण, प्रकाश, रमेश सहित समाज के वरिष्ठ जन और पदाधिकारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow