जन्माष्टमी पर्व पर अलावडा में धूमधाम से निकाली झाकियां

Sep 7, 2023 - 21:18
Sep 8, 2023 - 10:24
 0
जन्माष्टमी पर्व पर अलावडा में धूमधाम से निकाली झाकियां

रामगढ /अलवर /राधेश्याम गेरा 

जन्माष्टमी पर्व पर धूमधाम से निकाली झांकियां- जन्माष्टमी पर्व पर रामगढ विधानसभा क्षेत्र के कस्बा अलावडा में मंदिरों को सजा रामयण पाठ के आयोजनों के साथ साथ राजकिय उच्च माध्यमिक विद्यालय के समीप स्थित शिव मंदिर से गुरुवार सांयकाल ट्रेक्टरों में  सजा सुंदर सुंदर झाकियां डीजे के साथ धर्म प्रेमियों द्वारा भजनों की धुन पर नाचते गाते हुए निकाली गई। 

इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा जगह जगह झांकियो पर पुष्प वर्षा की जाती रही। जिसमें रिद्धि सिद्धी के दाता गणेश जी,वासुदेव कृष्ण,कृष्ण अर्जुन,राधा कृष्ण और शिव पार्वती की अलग अलग ट्रेक्टरों में सजा झाकियां सजाई गई थी। झाकियों की निकासी सीनियर सैकेंडरी विद्यालय से शुरू हो जुम्मा मस्जिद चौक होते हुए तिलवाड़ मोड़ से रामलीला ग्राउंड से बस स्टैंड होते हुए डीजे पर चल रहे भजनों की धुन पर नाचते गाते हुए वापिस शिव मंदिर पंहुची। 

इस दौरान शशिकांत शर्मा, चमन शर्मा,अभिषेक रावल, हरिओम दीक्षित,चेतन शर्मा,विशम्बर जैन, ऋषिपाल गुर्जर,निशांत शर्मा, बिजेंद्र गुर्जर, सचिन जाटव, हर्षित गेरा,वेदांशु रावल,कान्हा, दिलावर गुर्जर,राहुल गुर्जर,हरेन्दर जैन सहित अनेक युवा कार्यकर्ता सफेद रंग की एक जैसी पोशाक में चल रहे थे ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow