शुभम ठाकुर भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष नियुक्त

Sep 30, 2023 - 08:58
Sep 30, 2023 - 11:54
 0
शुभम ठाकुर भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष नियुक्त

कस्बा वैर निवासी शुभम् ठाकुर को भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची, भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष ऋषि वंसल एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सौरभ ताखा की अनुसंशा पर शुभम् ठाकुर को भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। शुभम् ठाकुर पूर्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर मंडल में संयोजक नियुक्त किए गए थे। ठाकुर की नियुक्ति ठाकुर की कार्यप्रणाली एवं पार्टी के लिए समर्पित भाव,कर्मठ पार्टी कार्यकर्ता होने के कारण शहर मण्डल अध्यक्ष पर नियुक्ति प्रदान की गई है। एवं निर्देशित किया गया है कि जल्द ही अपनी शहर मण्डल युवा मोर्चा की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow