बानसूर के गांव में बिजली करंट दौड़ने से 17 साल की लड़की की दर्दनाक मौत: जांच जारी

Oct 1, 2023 - 12:16
Oct 1, 2023 - 12:30
 0
बानसूर के गांव में बिजली करंट दौड़ने से 17 साल की लड़की की दर्दनाक मौत: जांच जारी

बानसूर के गांव गिरुडी में शनिवार की रात घरों में बिजली का करंट दौड़ गया।  जिसमें एक 17 साल की लड़की की मौत हो गई। लड़की बचपन से ही अपने मामा के घर रह रही थी। जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात गिरुडी के कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल के पास वाली कॉलोनी में घरों में करंट दौड़ गया। जिसमें मनीषा पुत्री जीतूसिंह राठौड़ निवासी राजियासर (चुरू) की मौके पर ही मौत हो गई और तीन चार लोग झुलस गए। लड़की बचपन से ही अपने मामा विनोद सिंह शेखावत के घर रह रही थी।

सुचना पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और लड़की को बानसूर उप जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मनीषा बचपन से ही अपने मामा विनोद सिंह शेखावत के पास रहकर पढ़ाई कर रही थी। यहां अपने मामा के रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। विभाग के जेईएन रमेश सैनी ने बताया कि सूचना मिली कि गिरूडी में रात को घरों में एलटी लाइन से करंट आ गया जिसमें एक लड़की की मौत हो गई। सूचना पर टीम मौके पहुंची है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow