कठूमर थाना क्षेत्र की एक विवाहिता से दुष्कर्म, तीन के खिलाफ नामजद मामला दर्ज

Oct 29, 2023 - 14:47
Oct 29, 2023 - 15:31
 0
कठूमर थाना क्षेत्र की एक विवाहिता से दुष्कर्म,  तीन के खिलाफ नामजद मामला दर्ज
फोटो प्रतीकात्मक

कठूमर (अलवर/ अशोक भरद्वाज)

कठूमर थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने एक ही परिवार के तीन लोगों के खिलाफ चाकू की नोक पर बारी-बारी से दुष्कर्म करने का  मामला दर्ज कराया है पीड़िता में कठूमर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपने खेत पर काम कर रही थी। इसी दौरान बडौदाकान निवासी रामनिवास पुत्र करण सिंह यादव, लालाराम पुत्र गोपाल यादव, दयाराम पुत्र खिलाड़ी यादव आए और उसे पकड़ लिया। चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। व तीनों आरोपियों ने दुष्कर्म किया। उसने घर जाकर पूरी घटना अपने पति को बताई। जिस पर पीड़िता का पति आरोपियों के घर पर उल्हाना देने गया तो आरोपियों ने मारपीट कर दी‌। डीएसपी अशोक चौहान ने घटना स्थल का जायजा लिया और घटना स्थल का निरीक्षण कर पीड़िता के बयान दर्ज किए गए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................