खैरथल के 333वें विशाल नेत्र व मेडिकल शिविर में 270 की जांच, मोतियाबिंद के 32 मरीज चिन्हित

Nov 25, 2026 - 17:28
 0
खैरथल के 333वें विशाल नेत्र व मेडिकल शिविर में 270 की जांच, मोतियाबिंद के 32 मरीज चिन्हित

खैरथल /  हीरालाल भूरानी। जीव कल्याण सेवा समिति (रजि.) और सहाय हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को अर्जुन हॉस्पिटल, 40 फुटा रोड, खैरथल में 333वें विशाल निःशुल्क नेत्र एवं मेडिकल शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर परम पूज्य संत हिरदाराम साहिब जी एवं स्वामी संत सिद्ध भाऊ जी के आशीर्वाद, प्रेरणा और मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

शिविर के महासचिव राजकुमार केसवानी ने बताया कि शिविर में सहाय हॉस्पिटल, मोती डूंगरी (जयपुर) के अनुभवी नेत्र रोग विशेषज्ञों ने 270 लोगों की आंखों की निःशुल्क जांच की। जांच के उपरांत जरूरतमंद मरीजों को दवाइयां प्रदान की गईं और 140 लोगों को नजर के चश्मे वितरित किए गए।

सेवाकर्ता कशिश बोदवानी ने जानकारी दी कि शिविर के दौरान जांच में मोतियाबिंद के 32 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया है। इन सभी मरीजों को ऑपरेशन के लिए जयपुर ले जाया जाएगा, जहां सुप्रसिद्ध डॉ. सहाय एवं उनकी टीम द्वारा निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन किया जाएगा। मरीजों के आने-जाने, रहने और खाने-पीने की संपूर्ण व्यवस्था समिति व अस्पताल की ओर से निःशुल्क रहेगी।

इसके अतिरिक्त, शिविर में श्रवण बाधित 03 जरूरतमंद मरीजों को कान की मशीन (हियरिंग एड) निःशुल्क प्रदान की गई। शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. बबीता ने महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की निःशुल्क जांच व परामर्श दिया, वहीं दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. जमुना दास आहूजा ने दंत रोगियों को निःशुल्क सेवाएं प्रदान कीं।

शिविर को सफल बनाने में जीव कल्याण सेवा समिति के सेवादार जमनादास आहूजा, राजकुमार केसवानी, कशिश बोदवानी, जया प्रकाश नैनानी, दिलीप, मेघराज और दिनेश सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सराहनीय योगदान दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................