रामगढ़ उपखंड में धूमधाम से मना गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व: गुरुद्वारों में हुए अखंड पाठ व शबद कीर्तन, लंगर में उमड़ी संगत

Nov 25, 2026 - 17:36
 0
रामगढ़ उपखंड में धूमधाम से मना गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व: गुरुद्वारों में हुए अखंड पाठ व शबद कीर्तन, लंगर में उमड़ी संगत

रामगढ़ (अलवर) राधेश्याम गेरा। रामगढ़ उपखंड क्षेत्र के रामगढ़, अलावड़ा, मिलकपुर, नौगावां और मुबारिकपुर सहित क्षेत्र के सभी गुरुद्वारों में श्री गुरुनानक देव जी का प्रकाश पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर सभी गुरुद्वारों को विशेष रूप से दुल्हन की तरह आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया।

प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में क्षेत्र में बीते एक पखवाड़े से प्रभात फेरियां निकाली जा रही थीं, वहीं तीन दिनों से सभी गुरुद्वारों में श्री अखंड पाठ साहिब और शबद कीर्तन के आयोजन किए जा रहे थे। अखंड पाठ के भोग के पश्चात रागी जत्थों द्वारा मधुर शबद कीर्तन प्रस्तुत कर श्री गुरुग्रंथ साहिब की महिमा का गुणगान किया गया।

कस्बा रामगढ़, अलावड़ा और मिलकपुर में शबद कीर्तन की समाप्ति के बाद विशाल गुरु के लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में धर्मप्रेमियों और श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर लंगर प्रसादी ग्रहण की।

वहीं, मिलकपुर गांव में सायंकाल के समय सिख संगत द्वारा ढोल, झांझर, चिमटे और कटोरियों की मधुर धुन पर कीर्तन करते हुए भव्य नगर फेरी निकाली गई। यह फेरी पूरे गांव की परिक्रमा करते हुए वापस बस स्टैंड के समीप स्थित गुरुद्वारे पर आकर संपन्न हुई। आयोजन समिति ने बताया कि प्रकाश पर्व की खुशी में रात्रि को भव्य आतिशबाजी भी की जाएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................