बंदरों के आतंक से परेशान ग्रामीणों को मिली बड़ी पहल: मिलकपुर पंचायत ने दिया ठेका, सरिस्का के जंगल में छोड़े जाएंगे बंदर

Nov 25, 2026 - 17:38
 0
बंदरों के आतंक से परेशान ग्रामीणों को मिली बड़ी पहल: मिलकपुर पंचायत ने दिया ठेका, सरिस्का के जंगल में छोड़े जाएंगे बंदर

रामगढ़ (अलवर) राधेश्याम गेरा । रामगढ़ उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत मिलकपुर के ग्रामीण लंबे समय से बंदरों के आतंक से खासे परेशान थे। बंदरों के बढ़ते उपद्रव के चलते महिलाओं और बच्चों का अकेले घरों से बाहर निकलना तथा छतों पर कपड़े सुखाने जाना तक दूभर हो गया था। वहीं, वर्ष में दो बार प्रजनन होने के कारण क्षेत्र में बंदरों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही थी।

ग्रामीणों के अनुसार, बंदरों को पकड़वाने के लिए पहले किसी भी सरपंच ने ठोस पहल नहीं की थी, लेकिन इस बार ग्राम पंचायत की सरपंच सपना पंकज नारंग ने ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या से निजात दिलाने का बीड़ा उठाया और ठेकेदार के माध्यम से बंदर पकड़वाने का अभियान शुरू कराया।

बंदर पकड़ने वाले ठेकेदार ने गांव में जगह-जगह पिंजरे लगाकर बंदरों को पकड़ने का कार्य प्रारंभ कर दिया है। शुरुआती कार्रवाई में एक पिंजरे में पांच बंदरों को कैद कर लिया गया है, जबकि अन्य बंदरों को पकड़ने के लिए भी पिंजरे लगाए गए हैं।

सरपंच पति पंकज नारंग ने बताया कि पकड़े गए सभी बंदरों को सरिस्का के जंगल में छुड़वाया जाएगा तथा शेष बंदरों को भी चरणबद्ध रूप से पकड़वाकर ग्रामीणों को इस समस्या से स्थायी राहत दिलाई जाएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................