अलावड़ा में देव दिवाली व कार्तिक पूर्णिमा पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लगाई परिक्रमा, घरों व मंदिरों में जले दीप

Nov 25, 2026 - 17:39
 0
अलावड़ा में देव दिवाली व कार्तिक पूर्णिमा पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लगाई परिक्रमा, घरों व मंदिरों में जले दीप

रामगढ़ (अलवर) राधेश्याम गेरा। रामगढ़ उपखंड क्षेत्र के कस्बा अलावड़ा में कार्तिक पूर्णिमा, देव दिवाली और गुरुनानक जयंती के पावन अवसर पर सैकड़ों धर्मप्रेमियों ने सायंकाल में कस्बे की कार्तिक मास की अंतिम परिक्रमा लगाई। देव दिवाली के अवसर पर घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए सनातन धर्मप्रेमियों ने अपने-अपने घरों और मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलित किए।

धार्मिक मान्यताओं का उल्लेख करते हुए बताया गया कि दीपावली पर किए गए दीपदान का फल राजा बली को जाता है, क्योंकि राक्षसों के अंत के लिए भगवान विष्णु ने वामन रूप धारण कर राजा बली से तीन पग भूमि दान में मांगी थी। दो पगों में धरती और आकाश नापने के बाद तीसरा पग रखने के लिए कहने पर राजा बली ने अपना सिर आगे कर दिया और वरदान स्वरूप पूछा कि उन्हें क्या मिलेगा। तब भगवान ने वरदान दिया कि हवन-यज्ञ में अग्नि कुंड से बाहर गिरने वाली आहुति और दीपावली के दीपदान का फल राजा बली को मिलेगा, जबकि कार्तिक मास की देव दिवाली पर किए गए दीपदान का पुण्य फल दीपदान करने वाले श्रद्धालु को प्राप्त होता है।

कस्बा अलावड़ा में पूरे कार्तिक मास के दौरान व्रत रखने वाले और कार्तिक मास का महत्व समझने वाले श्रद्धालुओं ने प्रतिदिन प्रातःकाल स्नानादि के बाद मंदिरों में पूजा-अर्चना कर नियमित परिक्रमा लगाई। साथ ही अनेक धर्मप्रेमियों ने प्रभात फेरी को अपने घर आमंत्रित कर भजन-कीर्तन करवाया और प्रसाद वितरित किया। देव दिवाली की सायंकाल निकाली गई अंतिम परिक्रमा में सैकड़ों महिलाएं, पुरुष, युवक-युवतियां और बच्चे श्रद्धाभाव से शामिल हुए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................